फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman Caught between tractors, death

ट्रैक्टरों के बीच फंसी महिला, मौत

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User Woman Caught between tractors, death
Woman Caught between tractors, death Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Woman Caught between tractors, death
दो ट्रैक्टरों के बीच बाइक फंसने से इस पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भरती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन


बंदाहेडी गांव निवासी सुंदर का बेटा बंटी रविवार को अपनी मां दुलारी और गांव की ही एक अन्य महिला सुशीला को बाइक पर बैठाकर अंबेहटा आ रहा था। दोपहर करीब पौने तीन बजे जैसे ही बाइक सवार गांव टिडौली के पास पहुंचे तो बंटी ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करना चाहा। इसी प्रयास के दौरान अचानक सामने से भी एक ट्रैक्टर आ गया।
विज्ञापन


बाइक बचाने के चक्कर में दोनों ट्रैक्टरों की भिड़ंत हो गई। बाइक दोनों ट्रैक्टरों के बीच फंसने से 48 वर्षीय सुशीला पत्नी महिपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बंटी और उसकी मां दुलारी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायल मां बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद दोनों चालक अपने ट्रैक्टर छोड़ कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed