फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Whose head wins the crown, the decision today

किसके सिर जीत का ताज, फैसला आज

Fri, 01 Dec 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 01 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Whose head wins the crown, the decision today
सहारनपुर में मतगणना की की गई तैयारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में नगरीय निकायों की मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके लिए सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। जिसके लिए एजेंटों का वेयर हाउस में प्रवेश करने का समय सुबह 7:45 बजे रखा गया है। 
विज्ञापन


नगर निगम में पहली बार जीत के प्रमाणपत्र ऑन लाइन बनाए जाएंगे। इसके अलावा विजेता प्रत्याशी के मोबाइल पर जीत का एसएमएस भी भेजा जाएगा। वोटों की गिनती के बाद परिणाम को फीड किया जाएगा।सभी परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड होंगे।
विज्ञापन


मतगणना के लिए प्रशासन ने तमाम व्यवस्थाओं को चॉक चौबंद कर दिया है। इसके लिए बेरिकेडिंग से लेकर मतगणना के लिए अन्य सुविधाओं को पूरा कर लिया है।  प्रशासन ने शाम तक एजेंटों को पास जारी कर दिए गए हैं। नगर निगम के बाद सबसे अधिक गहमागहमी नकुड़ के केएलजीएम इंटर कालेज में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर नकुड़, गंगोह, अंबेहटा पीर, सरसावा और तीतरो की मतगणना होगी। आरओ एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि तमाम व्यवस्था पूरी की जा चुकी है। मतगणना को सुचारु करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने पार्षद पद की मतगणना के लिए अलग अलग समय निर्धारित कर दिया है।

वार्ड संख्या 1,4,7,11,14,19,22,26,29,33,36,39, 42, 45,49, 53, 57 61 ,63,66,68 की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए एजेंटों का वेयर हाउस में प्रवेश 7:45 बजे का रखा गया है। वार्ड संख्या-2,5,8,12,15,20,23,27,30,34,37,40, 43,46,50,54,58,64,69 की मतगणना सुबह 9:30 से प्रारम्भ होगी।


वार्ड संख्या-62 की मतगणना सुबह 10 बजे, वार्ड संख्या-67 की पूर्वाह्न 11 बजे से, और वार्ड नंबर 3,6,9,13,16,21,24,28,31,35, 38,41,44, 47,51,55,59,65,70 की मतगणना पूर्वाह्न 11.30 बजे से शुरू होगी। दोपहर 12.30 बजे से वार्ड संख्या- 10,17,25,48,52,56,60 की मतपत्र गिने जाएंगे। जबकि वार्ड- 18 और 32 की मतगणना अपराह्न 1.30 बजे से शुरू होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed