फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Western UP will be the ultimate test for Akash

Saharanpur News: पश्चिमी यूपी में होगी आकाश की अग्निपरीक्षा

Sat, 31 Oct 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 31 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Western UP will be the ultimate test for Akash
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद दो नवंबर को सरसावा के सौराना में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह उनका सहारनपुर का पहला दौरा होगा। इस लिहाज से उनकी जनसभा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बसपा की सियासी सक्रियता बढ़ाने की महत्वपूर्ण कोशिश मानी जा रही है। पार्टी इस आयोजन के जरिये चुनावी माहौल बनाने के साथ आकाश आनंद को एक मजबूत राजनीतिक चेहरे के रूप में स्थापित करने का संदेश भी देना चाहती है। आकाश आनंद के सामने सबसे बड़ी चुनौती बसपा के पुराने राजनीतिक आधार को दोबारा मजबूत करने की है।
विज्ञापन

दरअसल, पश्चिमी यूपी कभी बसपा की मजबूत राजनीतिक जमीन रहा है। दलित मतदाताओं के बीच पार्टी की पारंपरिक पकड़ उसकी सबसे बड़ी ताकत रही है, लेकिन पिछले कुछ चुनावों में यह आधार कमजोर हुआ है। ऐसे में आकाश आनंद की जिम्मेदारी केवल जनसभा को संबोधित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें पार्टी के बिखरे हुए समर्थकों में नया भरोसा पैदा करना होगा।
विज्ञापन

आकाश आनंद की राजनीति के सामने एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या वह युवा नेतृत्व के जरिये बसपा की पुरानी राजनीतिक ताकत को नई दिशा दे पाएंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद पार्टी के भविष्य को लेकर उनकी भूमिका अहम मानी जाती है। ऐसे में सहारनपुर की जनसभा उनके राजनीतिक नेतृत्व और जनसमर्थन की परीक्षा के तौर पर भी देखी जाएगी। पार्टी पदाधिकारियों की मानें तो सहारनपुर की जनसभा से होने वाले चुनावी आगाज के बाद पश्चिम के अन्य जिलों में भी आकाश आनंद दम भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकुड़ विधानसभा प्रत्याशी की भी होगी घोषणा
जनसभा नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में की जा रही है। इसमें नकुड़ विधानसभा सीट से नरेश सैनी की आधिकारिक उम्मीदवारी की घोषणा की तैयारी भी है। इससे आकाश आनंद के दौरे को स्थानीय राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इस कार्यक्रम का व्यापक संदेश पश्चिमी यूपी में बसपा की चुनावी मौजूदगी दर्ज कराना है। आकाश आनंद के सामने चुनौती भीड़ जुटाने से आगे बढ़कर उस भीड़ को स्थायी राजनीतिक समर्थन में बदलने की होगी। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष रजनीश बंधू ने बताया कि जनसभा को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed