फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officials entangled in yet another round of correspondence; rules ignored, applicant left distressed.

Saharanpur News: एक और पत्र के फेर में उलझे अधिकारी, नियमों की अनदेखी, आवेदक परेशान

Sat, 31 Oct 2026 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 31 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Officials entangled in yet another round of correspondence; rules ignored, applicant left distressed.
सहारनपुर। ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में टेस्ट के बाद ट्रेनिंग को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। सेंट्रल मोटर व्हीकल एक्ट में तीन बार टेस्ट के बाद ट्रेनिंग का प्रावधान है, जबकि मुख्यालय की ओर से जारी हुए पत्र में एक बार टेस्ट देने के बाद सीधी ट्रेनिंग लेनी होगी। अब विभाग एक्ट और पत्र दोनों के फेर में उलझ गए हैं। आवेदकों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग के अधीन टपरी स्थित ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर संचालित है। आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदक की बायोमीट्रिक और स्क्रूटनी होती है। इसके बाद आवेदक को ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर जाना पड़ता है। यहां सभी टेस्ट से लेकर ट्रेनिंग की सभी प्रक्रिया सीसीटीवी के बीच होती है। 17 अगस्त 2026 को राज्य परिवहन प्राधिकरण सचिव की ओर से पत्र में कहा गया था कि एक बार टेस्ट में असफल होने पर ट्रेनिंग कराने की व्यवस्था अपनाई जाए। इस पत्र का 15 अक्तूबर को दोबारा से रिमाइंडर भेजा गया। सेंट्रल मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक, आवेदक को तीन बार ड्राइविंग टेस्ट में असफल होने के बाद ही ट्रेनिंग के लिए भेजा जाना चाहिए। पहली और दूसरी सात-सात दिन और तीसरी बार 60 दिन का प्रावधान है। इससे मुख्यालय के आदेश और केंद्रीय कानून के पालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


-------
-- 25 से 30 घंटे की ट्रेनिंग के लिए छह से 12 हजार
ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 25 से 30 घंटे की ट्रेनिंग दी जाती है। कार की ट्रेनिंग के लिए छह हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। ट्रक के लिए 12 हजार रुपये की फीस तय की गई है। ऐसे में एक बार टेस्ट में असफल होने के बाद आवेदकों को ट्रेनिंग के लिए भेजे जाने से उन पर आर्थिक बोझ भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

-- सेंटर में देने होते हैं यह टेस्ट
टेस्ट भारी वाहन हल्के वाहन
पैरेलल पार्किंग 60 सेकंड 45 सेकंड
8 ट्रैक (आठ बनाना) 75 सेकंड 45 सेकंड
ग्रेडिएंट (चढ़ान) 60 सेकंड 45 सेकंड
रिवर्स एस (रिवर्सिंग) 120 सेकंड 50 सेकंड
-------
ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर पर टेस्ट में फेल होने पर ट्रेनिंग देने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इस संबंध में कार्यालय आने वाले आवेदकों को अवगत कराया जा रहा है।




मानवेंद्र प्रताप सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed