फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   25 diyas for 20 rupees, 100 for 80 rupees, and 800 diyas available for 500 rupees.

Saharanpur News: 20 रुपये के 25, 80 के 100, 500 रुपये में मिल रहे 800 दीये

Sat, 31 Oct 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 31 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
25 diyas for 20 rupees, 100 for 80 rupees, and 800 diyas available for 500 rupees.
सहारनपुर। कहीं चाक पर मिट्टी को आकार देकर दीये बनाए जा रहे हैं तो कहीं तैयार दीयों को सुखाने, पकाने और रंगों से सजाने का काम चल रहा है। कई दिनों की मेहनत के बाद तैयार हुए दीये अब बाजार में पहुंचने लगे हैं। 20 रुपये के 25, 80 के 100, 500 रुपये में मिल रहे 800 दीये मिल रहे हैं। बाजार में सजे रंग-बिरंगे दीयों को देखकर दिवाली की तैयारियों का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन


महानगर की मुख्य सड़कों के किनारे अहोई अष्टमी, धनतेरस और दिवाली पर्व को प्रकाशमय बनाने के लिए कुम्हार तैयार हैं। पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली पर्व के चलते कुम्हार इस बार ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग आकार और रंगों के दीये तैयार कर रहे हैं। मिट्टी के साधारण दीयों के साथ उन्हें आकर्षक रंगों से सजाया भी जा रहा है। बाजार में दीयों की कीमत भी अलग-अलग रखी गई है। लोगों ने भी अभी से दीये आदि की खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- परंपरा को जिंदा रखने में जुटे कुम्हार

मिट्टी के दीये केवल रोशनी का साधन नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा और संस्कृति का भी प्रतीक हैं। दिवाली पर दीप जलाने की परंपरा सदियों पुरानी है। आधुनिक सजावटी सामान के बीच भी मिट्टी के दीयों की मांग बनी हुई है। कुम्हारों के लिए दिवाली का त्योहार रोजगार के साथ अपनी पुश्तैनी कला को आगे बढ़ाने का अवसर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बोले विक्रेता

- मांगेराम ने बताया कि दिवाली उनके लिए साल का महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दौरान दीयों की मांग बढ़ जाती है। इसलिए कई दिन पहले से दीये बनाने में जुट जाते हैं। मिट्टी को आकार देने से लेकर दीये तैयार करने तक काफी मेहनत करनी पड़ती है। उन्हें इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है।


- रेखा प्रजापति ने बताया कि बिजली की झालर और सजावटी लाइटों के बावजूद मिट्टी के दीयों का महत्व कम नहीं हुआ है। दिवाली पर लोग पूजा और घरों की सजावट के लिए दीये खरीदते हैं। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए दीयों को अलग-अलग रंगों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed