Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cremation grounds in 32 villages will no longer be in a dilapidated state; the Municipal Corporation will carry out improvements.

Saharanpur News: 32 गांवों में बदहाल नहीं रहेंगे श्मशान घाट, नगर निगम करेगा सुधार

Sat, 31 Oct 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 31 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Cremation grounds in 32 villages will no longer be in a dilapidated state; the Municipal Corporation will carry out improvements.
सहारनपुर। नगर निगम में शामिल 32 गांवों के श्मशान घाट अब बदहाल नहीं रहेंगे। पिछले दिनों बरसात में कई जगह अंतिम संस्कार करने में आई समस्या को देखते हुए नगर निगम ने श्मशान घाटों के हालात सुधारने का निर्णय लिया है। सर्वे कराकर श्मशान घाटों में सभी जरूरी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


जनता रोड स्थित गांव चक हरेटी में श्मशान घाट को जाने वाला मार्ग बदहाल है। शवों के अंतिम संस्कार के लिए बनी टिनशेड जर्जर हो चुकी है, जो कई जगह से गलकर गिर चुकी है। बरसात के दिनों में यहां अंतिम संस्कार करने में परेशानी आई थी। तब स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम पर श्मशान घाट की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। वार्ड आठ के गांव बिशनपुर में श्मशान घाट शकलापुरी मार्ग पर है। श्मशान घाट की बदहाली पर स्थानीय लोगों ने अलग-अलग माध्यम से नगर निगम से गुहार लगाई, जब नगर निगम नहीं जागा तो ग्रामीणों ने खुद का चंदा इकट्ठा कर खुद ही काम शुरू करने का निर्णय लिया। फिलहाल कुछ कार्य कराए भी गए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार मढ़ और अन्य जगह पर भी श्मशान घाटों में न तो शवों के दाह संस्कार के लिए छतरी बनी है। पेयजल के लिए हैंडपंप, बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां और अन्य सुविधाएं भी नहीं हैं। ज्यादातर जगहों पर श्मशान घाट को जाने वाले रास्ते कच्चे हैं। ऐसे में बरसात के दिनों में शव यात्रा ले जाते समय गिरने का डर रहता है। छतरी नहीं होने की वजह से बरसात में दाह संस्कार तक नहीं हो पाता है। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए नगर निगम ने श्मशान घाटों में बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
हमने अनेक श्मशान घाटों में सुधार कार्य कराए हैं। 32 गांवों में कुछ जगह से श्मशान घाटों की बदहाली की शिकायतें आ रही थीं। उनको देखते हुए हमने 32 गांवों के सभी श्मशान घाटों के सुदृढ़ीकरण का निर्णय लिया है।

- डॉ. अजय कुमार, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed