उफान पर यमुना: प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, पानी से लबालब हुए खेत, चिंता में कई गांवों के लोग
यमुना के उफान पर आने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया गया। वहीं कई गांवों के लोग चिंता में हैं। जानिए जिले के हालात कैसे है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हथिनीकुंड बैराज से सोमवार सुबह 2.95 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद फ्लड घोषित कर पूर्वी एवं पश्चिमी यमुना नहर को बंद कर दिया गया।
बैराज से छोड़े गए इस पानी के बाद तहसील प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। तटवर्ती गांव के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है, हालांकि बैराज से छोड़े गए इस पानी से निचले क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। सहारनपुर के चिलकाना, सरसावा, नकुड़, गंगोह के अलावा शामली, बागपत के खादर क्षेत्र में बाढ़ से भारी नुकसान की संभावना बन गई है।
सरसावा क्षेत्र के गांवों बैंगनी, चोरीमंडी, हैदरपुर, शाहजहांपुर, झरौली, घंघोड़, कुतुबपुर, अपलाना, ढिक्का, मंधोर, भीक्खनपुर आदि के यमुना किनारे के खेत पानी से लबालब हैं। स्थिति ये है कि किसान अपने खेत पर जा नहीं सकते। किसान अशोक चौधरी, विकास, अनुज शर्मा, धनपाल राणा, पप्पू चौधरी, आजाद प्रधान आदि ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी पशुओं के हरे चारे की है। चारा पानी के चलते गिर गया है, ऐसे में चारा काटा भी नहीं जा सकता। यमुना में पानी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोमवार दोपहर बाद तक यमुना नदी पर बने पुल के आठों खंबे पानी से भर कर चल रहे थे और यमुना नदी के दोनों छोर पानी में डूबे हैं।
यह भी पढ़ें: वायुसेना अफसर की मौत: परिवार में पसरा मातम, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, नम आंखों से दीं अंतिम विदाई
सोमवार को यमुना नदी में हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए जलस्तर की स्थिति
समय जलस्तर (क्यूसेक में)
सुबह 5 बजे 295000
6 बजे 295000
7 बजे 257000
8 बजे 257000
9 बजे 239000
10 बजे 239000
11 बजे 230000
दोपहर 12 बजे 221000
1 बजे 213000
2 बजे 204000
3 बजे 204410
शाम 4 बजे 195906
बारिश की स्थिति
पांवटा साहिब (हिमालय प्रदेश)
41.2 मिमी
ताजेवाला 51.2 मिमी