फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Was killed in a road accident three in Nkud

हादसे में तीन की मौत

Wed, 28 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 28 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Was killed in a road accident three in Nkud
मृतकों की बाइक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के नकुड़ में रिश्तेदारी में आए बाइक सवार जीजा-साले और उनके एक रिश्तेदार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे के शिकार तीनों युवकों की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन


युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के के लिए भिजवा दिया। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव किशनखेड़ी निवासी 28 वर्षीय फूलसिंह रिश्तेदार 22 वर्षीय पिंकू के साथ मंगलवार को अपनी ससुराल सरसावा थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा में आया था।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम करीब सात बजे फूल सिंह गांव शेखपुरा निवासी अपने 16 वर्षीय साले कल्लू को लेकर अपने गांव वापस लौट रहा था। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। जैसे ही वह गांव ककराला के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे तीनों लहूलुहान हो कर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने तीनों घायलों को सड़क पर पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को नकुड़ सीएचसी पहुंचाया।

वहां से चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। नकुड़ कोतवाली में पहुंचे शेखपुरा निवासी कल्लू के ताऊ ने बताया कि फूल सिंह राज मिस्त्री का कार्य करता था तथा कल्लू भी उसके काम में हाथ बंटाता था।

बताया कि फूल सिंह की तीन वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी जिसकी एक दो वर्ष की बेटी है। उसकी मौत के बाद पत्नि और मासूम बेटी के भरण पोषण का भी संकट खड़ा हो गया है।


युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सीओ वीसी गौतम ने भी मामले की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि  रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed