Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MP Imran says both quality and quantity are needed in seat-sharing.

Saharanpur News: सांसद इमरान बोले, सीटों के बंटवारे में क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों चाहिए

Sat, 28 Nov 2026 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 28 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
MP Imran says both quality and quantity are needed in seat-sharing.
सहारनपुर। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद इमरान मसूद अपने बयानों को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सांसद इमरान मसूद की वीडियो प्रसारित हो रही है। इसमें वह उन्होंने गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। कहा कि गठबंधन में कांग्रेस को केवल सीटों की संख्या नहीं, बल्कि जीतने की संभावना वाली सीटें भी मिलनी चाहिए। क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों जरूरी हैं। कांग्रेस को ऐसी सीटें दी जा रही हैं, जहां पिछले चुनावों में हार का अंतर 80 हजार से लेकर एक लाख से अधिक वोटों तक रहा है। ऐसे में कांग्रेस उन सीटों पर चुनाव लड़कर क्या हासिल करेगी।
विज्ञापन

इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस के लिए अपनी पार्टी के हितों की बात करना गलत नहीं है। अगर गठबंधन में कांग्रेस को कमजोर सीटें ही दी जानी हैं तो फिर गठबंधन में उसकी जरूरत क्या है। जीतने की क्षमता का प्रमाणपत्र केवल एक पार्टी के पास नहीं है। कांग्रेस भी अपनी ताकत रखती है। सीटों के बंटवारे में उसकी हैसियत और प्रदर्शन को ध्यान में रखना होगा। उन्होंने कहा कि बार-बार कांग्रेस की कमजोरियों का हवाला दिया जाता है। कभी जमानत जब्त होने तो कभी संगठन और कार्यकर्ताओं की कमी की बात कही जाती है। अगर कांग्रेस इतनी ही कमजोर है तो फिर उसके साथ गठबंधन करने के लिए इतनी जल्दीबाजी क्यों है। गठबंधन में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि कांग्रेस अपनी पार्टी को दूसरे के सामने सरेंडर कर दें। वह अपनी पार्टी के हितों के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे।
विज्ञापन


विरोधी के रूप में पेश की जा रही छवि
वीडियो में सांसद ने कहा कि उनकी छवि गठबंधन विरोधी के रूप में पेश की जा रही है, जबकि वह केवल सम्मानजनक सीट बंटवारे की बात कर रहे हैं। कांग्रेस ने पहले भी गठबंधन के लिए प्रयास किए हैं। वर्ष 2022 में भी वह समाजवादी पार्टी के साथ रही थी। राष्ट्रीय लोकदल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई दल गठबंधन में थे, लेकिन इसके नतीजों पर गंभीरता से चिंतन और मंथन करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed