{"_id":"6032a0d88ebc3ee8ea704cfc","slug":"volunteers-took-out-beti-bachao-beti-padhao-rally-saharanpur-news-mrt526532192","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवको ने निकाली बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवको ने निकाली बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ रैली
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने निकाली बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रैली
सहारनपुर। जेवी जैन इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई ने चिलकाना रोड स्थित बालपुर के प्राथमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली का आयोजन किया।
कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि विश्व में आधी आबादी महिलाओं की है। लेकिन आधुनिक काल में लड़कियों को गर्भ में मार डालने की कुप्रथा चल पड़ी है, जिससे स्त्री पुरुष अनुपात का संतुलन बिगड़ गया। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार महत्वपूर्ण अभियान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ चला रही है। इसके बाद रैली शुरू हुई। इस दौरान घर-घर जाकर ग्रामीणों के जीवन स्तर के सर्वे का भी कार्य किया। इस दौरान अब्दुल रहमान, विनायक शर्मा, अमित कुमार, वसीम अब्बासी, ऋषभ ओम वशिष्ठ आदि स्वयंसेवक शामिल रहे।
- शिविर में दिलाया यातायात नियमों के पालन का संकल्प
सहारनपुर। महाराज सिंह डिग्री कॉलेज की रासेयो की तृतीय इकाई के ग्राम देवला में चल रहे विशेष शिविर के दूसरे दिन लक्ष्य गीत और संकल्प गीत से कार्यक्रम की शुुरूआत हुई। प्राचार्य डाक्टर एके डिमरी ने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ समाज सेवा का भी लक्ष्य होना चाहिए। डाक्टर सोनी मित्तल ने कहा कि समाज सेवा से हम अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डा. दीपा चौहान ने स्वयंसेवकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान वंदना वर्मा, अनीशा, सागर, जीनत, नाजिश, अर्पित, विनीत आदि मौजूद रहे।