{"_id":"6aaac4df7e2d85aed606d6b7","slug":"up-driver-aadesh-arrested-in-connection-with-the-case-of-counterfeit-notes-worth-17-29-crore-found-in-pnb-s-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पीएनबी की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ के नकली नोट मामले में ड्राइवर आदेश गिरफ्तार, एनआईए कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पीएनबी की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ के नकली नोट मामले में ड्राइवर आदेश गिरफ्तार, एनआईए कर रही जांच
Wed, 16 Sep 2026 10:03 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:03 PM IST
सार
Saharanpur News: सहारनपुर के सोफिया मार्केट स्थित पीएनबी की करेंसी चेस्ट में ऑडिट के दौरान 17.29 करोड़ के नकली नोट मिले थे। असली नोटों को यहां से हटाकर जाली नोट रखे गए। प्रबंधक समेत कई आरोपी इस मामले में शामिल हैं।
विज्ञापन
पकड़ा गया चालक आदेश चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट रखने के मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने संविदा पर तैनात ड्राइवर आदेश चौधरी को गिरफ्तार किया है। सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र स्थित नई नंदपुरी कॉलोनी निवासी आदेश करेंसी चेस्ट में संविदा पर तैनात था। एनआईए के मुताबिक, वह मुख्य आरोपियों में शामिल है। इससे पहले एनआईए ने चेस्ट के प्रबंधक अमित कुमार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
एनआईए के मुताबिक, बीती 29 अगस्त को सहारनपुर के सोफिया मार्केट स्थित करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये की फेस वैल्यू वाले नकली भारतीय नोट मिलने की जानकारी मिली थी। जांच के दौरान बैंक के तीन कर्मचारियों की इसमें भूमिका सामने आने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इस मामले की जांच एनआईए के सुपुर्द किए जाने पर तीन सितंबर को लखनऊ के थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पूरी साजिश का पता लगाने और बाकी सह-आरोपियों व संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए एनआईए लगातार जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबा है नेटवर्क
एनआईए की जांच में सामने आया है कि बैंककर्मियों की मिलीभगत से करेंसी चेस्ट में नकली नोट रखने के साथ ही उन्हें कई जगहों पर खपाया भी गया है। इसी वजह से इस नेटवर्क में कई अन्य लोगों के जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। एनआईए यह पता लगा रही है कि नकली नोटों को कहां खपाया गया। साथ ही जिन असली नोटों को निकाला गया, उन्हें कहां पर निवेश किया गया है। एनआईए जल्द अमित कुमार और आदेश को रिमांड पर लेकर इस बाबत पूछताछ करेगी।

जयपुर भेजी गई थी खेप
जांच में यह भी पता चला है कि बीती छह जुलाई को सहारनपुर से आरबीआई के जयपुर कार्यालय करीब 111 करोड़ रुपये की खेप भेजी गई थी। एनआईए इस खेप की पैकिंग, रखरखाव, सुपुर्दगी और भेजे जाने की पूरी प्रक्रिया खंगाल रही है। यह आशंका भी जताई जा रही है कि यह रकम देशविरोधी तत्वों द्वारा करेंसी चेस्ट में जमा कराई गई है। इसका पता लगाने के लिए बैंक कर्मियों के मोबाइल खंगाले जा रहे हैं।
ये भी देखें...
सहारनपुर: किशोरी की हत्या कर शव हाईवे किनारे सूखी नहर में फेंका, गले और शरीर पर मिले चोट के निशान