{"_id":"6a7cce76e6d9f586600c1842","slug":"villagers-waded-into-the-river-and-installed-the-poles-and-wires-themselves-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-181643-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नदी में उतर ग्रामीणों ने खुद लगाए खंभे और तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नदी में उतर ग्रामीणों ने खुद लगाए खंभे और तार
Thu, 13 Aug 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना। यमुना नदी पार बसे ग्याजुद्दीनपुर और सौंधेबांस गांव में पिछले कई दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने के बाद बुधवार को ग्रामीणों ने स्वयं ही विद्युत लाइन के खंभों को खडा किया। यमुना नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण विद्युत निगम के कर्मचारियों ने पानी में उतरकर काम करने से मना कर दिया था।
बता दें कि 3 दिन पहले यमुना में तेज पानी आने के बाद कुछ खंभे गिरने से लाइन टूट गई थी। ग्रामीण संदीप गुर्जर, संगम गुर्जर, सतबीर, नीरज सैनी, इंतजार, पंकज, संजू, प्रमोद कश्यप, काका कश्यप और सुशील चौधरी ने बताया कि उसके बाद से दोनों गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है। विद्युत निगम के कर्मचारियों से संपर्क करने पर उन्होंने यमुना में पानी होने के कारण नदी में उतरकर लाइन जोड़ने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने लाइन का कार्य स्वयं पूरा किया है।
बुधवार शाम को ग्रामीणों ने जोखिम उठाते हुए स्वयं विद्युत लाइन को जोड़ने का काम शुरू किया। हालांकि नदी के किनारे से इसमें विद्युत निगम के कर्मचारियों ने भी उनकी मदद की। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से बिजली नहीं होने के कारण घरेलू कामकाज समेत अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
उधर उपखंड अधिकारी पीसी सागर ने बताया कि ग्रामीणों तथा बिजली निगम के कर्मचारी द्वारा चलते पानी में तार तथा खंभे लगाए गए हैं।कर्मचारियों ने यमुना के दोनों तरफ तार जोड़ने का काम किया है तथा देर रात तक सप्लाई चालू कर दी जाएगी।