फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women appealed to the police for pending wages

Saharanpur News: बकाया मजदूरी को लेकर महिलाओं ने पुलिस से लगाई गुहार

Sun, 04 Oct 2026 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Women appealed to the police for pending wages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नानौता। ग्राम कल्लरपुर राजपूत निवासी महिलाओं ने हरियाणा में खेतों पर काम कराने के बाद करीब 50 हजार रुपये मजदूरी का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर बकाया मजदूरी दिलाने की गुहार लगाई।
शनिवार को ग्राम कल्लरपुर राजपूत निवासी राजेश शर्मिला, बबीता, सावित्री, कुसुम आदि महिलाओं ने बताया कि हिमामपुर निवासी एक महिला और ठेकेदार के कहने पर उन्होंने हरियाणा के गांव में खेतों पर मजदूरी की थी। काम पूरा होने के बाद उनकी करीब 50 हजार रुपये मजदूरी बनी। आरोप है कि खेत मालिक से मजदूरी की रकम प्राप्त करने के बावजूद संबंधित लोगों ने मजदूरों को भुगतान नहीं किया। महिलाओं का कहना है कि बकाया रकम के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। इससे परेशान होकर उन्होंने पुलिस की शरण ली। महिलाओं ने बकाया मजदूरी दिलाने के साथ ही मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। सीओ गंगोह शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----
मकान खाली करने के विवाद में मां-बेटी से मारपीट का आरोप
नागल। पहाड़पुर गांव निवासी बबली ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के एक व्यक्ति पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोस का एक व्यक्ति गाली गलौज करते हुए उन पर मकान खाली कर वहां से जाने के लिए दबाव बना रहा है, जबकि उनका परिवार करीब 40 वर्षों से इसमें रह रहा है। आरोप है कि शुक्रवार को भी व्यक्ति वहां पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध पर उसने मारपीट की। बीच बचाव को आई बेटी प्राची के साथ मारपीट की गई। सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed