फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trains going to Maa Vaishno Devi full, booking stopped in sleeper coaches

Saharanpur News: मां वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनें फुल, स्लीपर कोच में बुकिंग बंद

Sun, 04 Oct 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Trains going to Maa Vaishno Devi full, booking stopped in sleeper coaches
सहारनपुर। अगर आप शारदीय नवरात्रों में मां वैष्णो देवी ट्रेन से जाने की सोच रहे हैं तो पहले सीट को लेकर जानकारी कर लीजिए। सहारनपुर से होकर जम्मूतवी और मां वैष्णो देवी कटरा जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। स्लीपर क्लास की बुकिंग पूरी तरह रिग्रेट (बंद) हो गई हैं। एसी कोचों में वेटिंग है। ऐसे में अब लोगों को माता के दरबार तक पहुंचने के लिए कोई और विकल्प तलाशना पड़ेगा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की यात्रा पर जाते हैं। इस साल जो लोग मां के दर्शन की तैयारी में जुटे हैं उनके लिए ट्रेन के स्लीपर कोच में टिकट मिलना बंद हो गया है। थर्ड व सेकेंड एसी कोच में लंबी वेटिंग की है। वापसी के टिकट को लेकर भी वेटिंग चल रही है। मां वैष्णो देवी जाने के लिए श्रद्धालुओं को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में श्रद्धालु अब तत्काल कोटे के भरोसे हैं। टिकट काउंटरों और साइबर कैफे पर अभी से पूछताछ बढ़ गई है। लोग यात्रा की तारीख से एक दिन पहले सुबह खुलने वाले तत्काल कोटे सहारे हैं।
विज्ञापन


-------
-- जम्मूतवी व कटरा जाने वाली ट्रेनें
- 10 अक्तूबर को 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी सुपरफास्ट, 14609 ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड, 15097 भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ, 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार और 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच रिग्रेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 11 अक्तूबर को 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस, 13041 हावड़ा-जम्मूतवी, 22431 सूबेदारगंज, शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर सुपरफास्ट के स्लीपर कोच की सारी सीटें बुक हो चुकी हैं। 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस में 92 और 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में 39 और 14609 ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड के स्लीपर कोच में 71 वेटिंग है।

- 12 अक्तूबर को 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार में 81 वेटिंग और 14609 ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस के स्लीपर कोच 67 वेटिंग है।

------
त्योहारों और नवरात्र के दौरान जम्मू जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। वेटिंग होने सीट उपलब्ध होने की काउंटरों पर जानकारी दी जाती है।

- यशनजीत सिंह, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed