{"_id":"6ac158a446df1be4160ec0f9","slug":"scholarship-worth-rs-7832-lakh-sent-to-the-accounts-of-3214-students-of-the-district-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-185078-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिले के 3214 छात्रों के खाते में भेजी गई 78.32 लाख रुपये की छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिले के 3214 छात्रों के खाते में भेजी गई 78.32 लाख रुपये की छात्रवृत्ति
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के 3214 छात्रों के खातों में 78.32 लाख रुपये की छात्रवृत्ति भेजी गई। लखनऊ में हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गुरु नानक इंटर कॉलेज में हुआ।
राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है तथा सबका साथ एवं सबका विकास के अंतर्गत समस्त जाति वर्ग के छात्रों के खाते में समय से ही छात्रवृत्ति की धनराशि भेजी जा रही है। नगर विधायक राजीव गुंबर ने सरकार की अन्य कल्याणकारी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे बताया। कहा कि सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए कटिबद्ध है। भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को दिया जा रहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना ने बताया कि छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में जनपद के कक्षा 9-10 व कक्षा 11-12 के 1445 छात्रों के बैंक खाते में 23,52,172 रुपये, पिछड़ा वर्ग के 492 छात्रों के बैंक खाते में 15,62,216 रुपये भेजे गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम ने बताया कि अल्पसंख्यक वर्ग के 1277 छात्रों के बैंक खाते में 39,14,859 रुपये की धनराशि स्थानांतरित की गई है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मानवीर सिंह पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष डॉ. नीलू राणा, डीआईओएस जयकरण यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी साक्षी गुप्ता आदि मौजूद रहे।