{"_id":"612a79908ebc3e7c29220fa0","slug":"villagers-clash-with-each-other-during-ration-shop-allotment-process-saharanpur-news-mrt5537761185","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकान आवंटन प्रक्रिया के दौरान आपस में भिड़े ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकान आवंटन प्रक्रिया के दौरान आपस में भिड़े ग्रामीण
विज्ञापन
गांव रानीपुर बरसी में जमा भीड़
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। गांव रानीपुर बरसी में सरकारी राशन की दुकान के आवंटन प्रक्रिया के दौरान ग्रामीण आपस में ही भिड़ गए। हंगामा बढ़ता देख नायब तहसीलदार, एडीओ एजी टीम सहित भाग खड़े हुए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के भी हाथ पैर फूल गए। गांव के बड़े बुजुर्गों ने किसी तरह लोगों को समझा कर शांत कराया।
गांव रानीपुर बरसी में सरकारी राशन की दुकान का लाइसेंस ग्राम प्रधान पति के नाम पर है। राशन विक्रेता की पत्नी के ग्राम प्रधान चुने जाने पर दुकान का आवंटन किया जाना है। इसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार अजब सिंह राणा की देखरेख में एडीओ एग्रीकल्चर ने शनिवार की दोपहर बारह बजे गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में खुली बैठक का आयोजन किया। बैठक में पंचायत के गांव नाहरमाजरा व रानीपुर के करीब एक हजार से अधिक लोग जुट गए। जिससे बैठक स्थल पर जगह कम पड़ गई। बताया जाता है कि इस दौरान कुछ लोगों ने जगह कम होने की बात कहते हुए बैठक गांव नाहरमाजरा के स्कूल में करने की मांग की। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
बैठक प्रधान के करीब दो घंटे तक नहीं पहुंचने व प्रधान पक्ष की ओर से कोई दावेदारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार व एडीओ पंचायत से दुकान आवंटन प्रक्रिया शुरू करने व पूर्ण करने की मांग की। इसी दौरान दोनों पक्षों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने किसी तरह कमरों में घुसकर खुद को बचाया। हंगामा खड़ा होते ही नायब तहसीलदार अजब सिंह राणा, एडीओ व ग्राम सचिव टीम सहित वहां से भाग खड़े हुए। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने मामले की जानकारी कोतवाली में दी। सूचना पर और पुलिस पहुंच गई थी। परंतु बड़े बुजुर्गों ने किसी तरह लोगों को समझा कर शांत कराया। ग्रामीण सोसिंह, तेजपाल, अमित, करन सिंह आदि ने आरोप लगाया कि एडीओ ने गांववासियों की नाहरमाजरा स्थित जूनियर हाई स्कूल में बैठक आयोजित करने की मांग नहीं मानी। उन्होंने अधिकारियों पर प्रधान पक्ष से साठगांठ के भी आरोप लगाए। उधर, नायब तहसीलदार अजब सिंह राणा ने बताया कि वह बैठक से वापस आ गए थे। झगड़ा होने की जानकारी उन्हें नहीं है। आगामी बैठक नाहरमाजरा स्थित जूनियर हाई स्कूल में पुलिस की मौजूदगी में आयोजित की जाएगी।