{"_id":"60ce30e08ebc3e6b7230d9c6","slug":"village-streets-and-squares-will-be-lit-up-at-low-cost-saharanpur-news-mrt5435334153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम खर्च में जगमगाएंगी गांव की गलियां और चौराहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम खर्च में जगमगाएंगी गांव की गलियां और चौराहे
विज्ञापन
सोलर उर्जा स्ट्रीट लाइट
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले की ग्राम पंचायतों की गलियां और चौराहे अब कर्म खर्च में जगमगाएंगे। इसको लेकर पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार ग्राम पंचायतों को अनुदान के साथ एलइडी आधारित सोलर ऊर्जा लाइट का सेट दिया जाएगा। इसको लेकर नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण विभाग की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है।
दरअसल, अभी तक ग्राम पंचायतें जो एलईडी सौर ऊर्जा लाइट का सेट दिया जाता था, उसके लिए ग्राम पंचायत निधि से 21 हजार रुपये का खर्च होता था। ऐसे में बजट के अभाव में छोटी ग्राम पंचायत योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाती थीं। ऐसे में आवश्यक जगहों पर ही यह सौर लाइटें लग पाती थीं और सर्वे में चिह्नित हुई अन्य जगहों के ग्रामीण इससे वंचित रहते थे, लेकिन अब कम बजट वाली ग्राम पंचायतें भी आसानी से इसका लाभ ले सकेंगी।
इसको लेकर शासन की ओर से जिले के 11 विकासखंडों की 884 ग्राम पंचायतों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। यूपी नेडा की ओर से पथ प्रकाश के लिए ग्राम पंचायतों को अनुदान के रूप में सोलर लाइट खरीदने पर पैसा दिया जाएगा। वर्तमान में एक सोलर लाइट की कीमत 15 हजार रुपये है। इस पर शासन की ओर से अनुदान के रूप में 7100 रुपये दिए जाएंगे, जिसके पश्चात ग्राम पंचायत को सौर ऊर्जा करीब आठ रुपये में मिल जाएगी।
विज्ञापन
शुरू होगा सर्वे
गांव की गलियां और मुख्य चौराहे, जो अभी तक सोलर ऊर्जा लाइट से वंचित थे, वहां पर इन लाइटों को लगवाने के लिए जिला पंचायत राज विभाग की ओर से सर्वे शुरू करा दिया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत निधि से यह लाइटें लगेंगी।
शासन की ओर से ग्राम पंचायतों के लिए अनुदान दिया गया है। बीते वर्ष सौर उर्जा एलइडी आधारित लाइट अनुदान के साथ ग्राम पंचायतों को दिया जाएगा। -- आरबी वर्मा, अवर अभियंता, यूपी नेडा सहारनपुर

सोलर उर्जा स्ट्रीट लाइट- फोटो : SAHARANPUR