{"_id":"5fb15ff28ebc3e9bd357236b","slug":"video-of-bjp-leader-firing-viral-on-social-media-saharanpur-news-mrt5110516117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में दरोगा का वीडियो वायरल, निलंबित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में दरोगा का वीडियो वायरल, निलंबित किया
विज्ञापन
वायरल वीडियों में शराब के नशे में दरोगा
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर की सोफिया मार्केट में दीपावली पर ड्यूटी के दौरान नशे में उपनिरीक्षक का वीडियो वायरल हो गया। उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
फेसबुक पर वायरल किए गए वीडियो में यह दरोगा शराब के नशे में जमीन पर लेटा हुआ नजर आ रहा है। उसकी वर्दी और नेम प्लेट एक साइड नजर आ रही है। नेम प्लेट पर देवेंद्र कुमार लिखा था। स्थानीय दुकानदारों में से ही एक शख्स दरोगा से उसके तैनाती स्थल के बारे में पूछ रहा है। लेकिन नशे में बहकी हालत में दरोगा बड़बड़ाते हुए उससे ही पूछताछ कर रहा है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा ने दरोगा देवेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि अन्य पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी है कि अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी को निभाएं। किसी तरह की लापरवाही न की जाए।