फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Weather: Railways Cancels 16 Trains from Saharanpur Route Due to Fog from December to March

UP: कोहरे और धुंध से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, 16 ट्रेनें रहेंगी रद्द, तीन माह यात्रियों को झेलनी होगी परेशानी

Fri, 03 Oct 2025 10:48 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 03 Oct 2025 10:48 AM IST
सार

Railway News: रेलवे ने दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक सहारनपुर से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को कोहरे और धुंध की आशंका को देखते हुए रद्द करने का फैसला लिया है। यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों की सुविधा से वंचित रहना पड़ेगा। 

विज्ञापन
UP Weather: Railways Cancels 16 Trains from Saharanpur Route Due to Fog from December to March
ट्रेन

विस्तार

उत्तर भारत में हर वर्ष सर्दियों के मौसम में घने कोहरे और धुंध के कारण रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होती हैं। इसी को देखते हुए रेलवे ने इस बार पहले से ही बड़ा निर्णय लिया है। रेलवे ने सहारनपुर से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को तीन महीने तक रद्द रखने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में SDM के भाई का कत्ल: हाथों में बंधी पट्टी... शरीर पर चोट, दोस्तों संग यहां गया था; कॉलेज में मिली लाश

विज्ञापन

यह निर्णय आगामी एक दिसंबर 2025 से लागू होगा और मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। रेलवे का कहना है कि हर साल कोहरे के कारण ट्रेनें घंटों लेट होती हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस बार ट्रेनों को निरस्त कर यात्रियों को पहले ही सूचित किया जा रहा है।

सूची में शामिल ट्रेनों में नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस (14681-82) भी है, जो इस दौरान अंबाला तक ही संचालित होगी। इसके अलावा जनसेवा एक्सप्रेस, अकालतख्त एक्सप्रेस, दुर्गियाना, बरौनी, ऋषिकेश और लालकुआं एक्सप्रेस समेत कुल 16 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों का सहारा लेना होगा। वहीं, स्थानीय यात्रियों को रोजाना की आवाजाही में दिक्कत आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed