{"_id":"68df4f04d896d6d14e0407f8","slug":"sdm-cousin-murdered-in-baraut-of-baghpat-body-found-in-college-2025-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में SDM के भाई का कत्ल: हाथों में पट्टी...शरीर पर चोट के निशान, दोस्तों संग यहां गया; कॉलेज में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में SDM के भाई का कत्ल: हाथों में पट्टी...शरीर पर चोट के निशान, दोस्तों संग यहां गया; कॉलेज में मिली लाश
Fri, 03 Oct 2025 09:59 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 03 Oct 2025 09:59 AM IST
सार
बागपता के बड़ौत में एसडीएम के चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। उसका शव कॉलेज में पड़ा मिला है। महावतपुर बावली का संयम दो दिन पहले दोस्तों के साथ हरिद्वार जाने की बात कहकर घर से गया था। शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
SDM cousin murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बागपत जिले के बड़ौत में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान राजस्थान के जयपुर की एसडीएम दीविका तोमर के चचेरे भाई संयम तोमर (20) निवासी महावतपुर बावली के रूप में हुई है। शव बृहस्पतिवार की सुबह जनता वैदिक डिग्री कॉलेज परिसर में डेयरी विभाग के पास पड़ा हुआ मिला।
संयम के शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
शहर के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में डेयरी विभाग के पास कूड़ा डालने के लिए बनाए गए गड्ढे में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का अर्धनग्न हालत में शव पड़ा मिला। कॉलेज परिसर में सुबह की सैर करने आए लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

Trending Videos
जेब में मिले मोबाइल को चार्ज करने के बाद हुई पहचान
वहां आए सीओ विजय कुमार तोमर, कोतवाली प्रभारी ने शव को गड्ढे से निकालकर जांच की। जेब में मिले मोबाइल को चार्ज करने के बाद कॉल करने पर पता चला कि वह शव महावतपुर बावली गांव के संयम तोमर का है।
वहां आए सीओ विजय कुमार तोमर, कोतवाली प्रभारी ने शव को गड्ढे से निकालकर जांच की। जेब में मिले मोबाइल को चार्ज करने के बाद कॉल करने पर पता चला कि वह शव महावतपुर बावली गांव के संयम तोमर का है।
बाद में उसके परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। रिश्तेदार विनोद खेड़ा ने बताया कि संयम उनके साले का बेटा है और संयम की ताऊ की बेटी दीविका तोमर जयपुर में एसडीएम हैं।
भाई संचित ने बताया कि संयम 30 सितंबर को घर से दोस्तों के साथ हरिद्वार जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हुआ। बृहस्पतिवार सुबह पुलिसकर्मियों ने फोन कर जनता वैदिक कॉलेज में शव पड़ा होने की जानकारी दी। संयम के जनता वैदिक कॉलेज में जाने के बारे में भी परिजनों को कुछ नहीं पता। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
हाथों में बंधी थी पट्टी, शरीर में कई जगह थे चोट के निशान
संयम अविवाहित और दो भाइयों में छोटे थे। उनका बड़ा भाई संचित बागपत शुगर मिल में संविदाकर्मी है। परिजनों ने बताया कि संयम के हाथ में पट्टी बंधी हुई थी और उसके शरीर के कई हिस्से पर चोट के निशान थे।
संयम अविवाहित और दो भाइयों में छोटे थे। उनका बड़ा भाई संचित बागपत शुगर मिल में संविदाकर्मी है। परिजनों ने बताया कि संयम के हाथ में पट्टी बंधी हुई थी और उसके शरीर के कई हिस्से पर चोट के निशान थे।
संचित ने बताया कि संयम के दोनों हाथों, कमर, पीठ, जांग और सिर पर चोट के निशान मिले। उधर, पोस्टमार्टम में चोट के निशान कई दिन पुराने मिले और मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।
बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज में युवक का शव पड़ा हुआ मिला। शव की पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया, उसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।-प्रवीण कुमार चौहान, एएसपी।
नौकरी की तैयारी करने के साथ ही खेती संभाल रहे थे संयम
संचित ने बताया कि उनका भाई बीएससी की पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहा था। इसके लिए कई आवेदन भी किए। इनके अलावा गांव में रहकर खेतीबाड़ी भी संभाल रहा था। संयम की मौत होने के बाद उनके परिवार वालों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।

बहन एसडीएम, ताऊ गृह सचिव पद से सेवानिवृत्त
ग्रामीणों ने बताया कि संयम के परिवार के कई सदस्य सरकारी नौकरी में रहे। उनकी तहेरी बहन एसडीएम है और ताऊ बिजेंद्र गृह सचिव पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि संयम के परिवार के कई सदस्य सरकारी नौकरी में रहे। उनकी तहेरी बहन एसडीएम है और ताऊ बिजेंद्र गृह सचिव पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं।
कौन थे दोस्त, उन्हीं पर शक
विनोद खेड़ा ने बताया कि संयम दो दिन पहले घर से हरिद्वार के लिए कह कर चला था, लेकिन अपने दोस्तों के नाम नहीं बताए। दोस्त कौन थे और उनके साथ क्या घटना हुई। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से इसकी जांच करके घटना का खुलासे की मांग की।