फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Fight in two women in toll plaza in Saharanpur city and video viral

सहारनपुर: टोल प्लाजा पर महिलाओं में चले लात-घूंसे, युवक की जमकर धुनाई, जानें पूरा मामला

Wed, 29 Dec 2021 09:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 Dec 2021 09:41 PM IST
सार

सहारनपुर में टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर दो महिलाओं में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों महिलाओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले। वहीं कार सवार युवक की जमकर धुनाई कर डाली।

विज्ञापन
UP News: Fight in two women in toll plaza in Saharanpur city and video viral
टोल प्लाजा पर महिलाओं के बीच मारपीट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के छुटमलपुर में देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर हुए विवाद में महिला टोल कर्मी और कार सवार युवती में मारपीट हो गई। मारपीट बढ़ने पर पुरुष टोलकर्मी और कार सवार युवक भी मारपीट में शामिल हो गए। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 

विज्ञापन


बुधवार शाम सहारनपुर से देहरादून की ओर जा रही कार चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर जब रुकी तो टोल को लेकर महिला टोलकर्मी और कार में सवार युवती में झड़प हो गई। टोलकर्मियों का कहना है कि कार सवार दोनों युवक-युवती शराब के नशे में धुत्त थे। उन्हें समझाने के प्रयास किया गया तो इसी बीच युवती ने कार से बाहर आकर महिला कर्मी से हाथापाई कर दी। टोलकर्मियों ने विरोध किया तो कार सवार युवक भी नीचे उतर कर मारपीट करने लगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवक की टोलकर्मियों ने धुनाई कर डाली। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बाद में कार सवार युवक-युवती चले गए। उधर, थानाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया कि थाने में किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है। 

यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed