{"_id":"6aad296b563c92fb6b07b9f4","slug":"saharanpur-lover-murders-jyoti-dumps-body-in-canal-with-her-mother-s-help-wanted-to-marry-another-girl-2026-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: प्रेमी ने की ज्योति की हत्या, मां के साथ मिलकर नहर में फेंका शव; भाई की साली से करना चाहता था शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: प्रेमी ने की ज्योति की हत्या, मां के साथ मिलकर नहर में फेंका शव; भाई की साली से करना चाहता था शादी
Fri, 18 Sep 2026 05:37 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 18 Sep 2026 05:37 PM IST
सार
साखन नहर में मिले ज्योति के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पड़ोसी मोहित और उसकी मां ओमवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोहित ने ज्योति से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या की थी। कई साल से दोनों के प्रेम संबंध था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में मोहित और उसकी मां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवबंद स्थित साखन नहर में तीन दिन पूर्व मिले सैनपुर निवासी ज्योति (20) के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। युवती की हत्या उसके पड़ोसी प्रेमी ने पीछा छुड़ाने के लिए गला घोंटकर की थी। हत्या के बाद आरोपी ने अपनी मां की मदद से शव को बाइक पर रखकर साखन नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि सैनपुर उर्फ शहजादपुर गांव निवासी ज्योति का पड़ोसी मोहित के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच आरोपी अपने भाई की साली से शादी करना चाहता था और ज्योति से पीछा छुड़ाना चाहता था। ऐसे में उसने ज्योति की हत्या की साजिश रची। 15 सिंतबर की रात करीब ढाई बजे मोहित ने फोन कर ज्योति को घर की छत पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां दोनों के बीच बातचीत हुई। मौका मिलते ही आरोपी ने उसका गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद उसने अपनी मां ओमवती को जगाकर पूरी घटना की जानकारी दी। एसपी देहात ने बताया कि इसके बाद मोहित ने मां की मदद से शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। आरोपी शव को भाई की बाइक पर रखकर अपनी मां के साथ गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर साखन नहर पर पहुंचा और शव को फेंक दिया। नहर काफी समय से बंद पड़ी होने के कारण उसमें पानी का बहाव नहीं था। इसी वजह से शव बहने के बजाय नहर में ही पड़ा रहा।
लाखों रुपये ऐंठ चुका था मोहित
पुलिस के अनुसार, कई वर्षों के प्रेम प्रसंग के दौरान मोहित ज्योति से लाखों रुपये ऐंठ चुका था। पिछले वर्ष ज्योति के पिता ने पेड़ बेचे थे, जिसकी दो लाख 70 हजार रुपये की घर में रखी रकम को ज्योति ने उठाकर मोहित को दी थी। इसमें गांव में पंचायत भी हुई थी, लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच मिलना जुलना जारी रहा। मृतका मोहित से शादी करना चाहती थी। जबकि मोहित उससे पीछा छुड़ाना चाहता था।
पुलिस के अनुसार, कई वर्षों के प्रेम प्रसंग के दौरान मोहित ज्योति से लाखों रुपये ऐंठ चुका था। पिछले वर्ष ज्योति के पिता ने पेड़ बेचे थे, जिसकी दो लाख 70 हजार रुपये की घर में रखी रकम को ज्योति ने उठाकर मोहित को दी थी। इसमें गांव में पंचायत भी हुई थी, लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच मिलना जुलना जारी रहा। मृतका मोहित से शादी करना चाहती थी। जबकि मोहित उससे पीछा छुड़ाना चाहता था।