Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Income Tax Department raided five businessmen in Saharanpur

UP: सहारनपुर में आयकर विभाग का पांच व्यापारियों के यहां छापा, 10 से ज्यादा गाड़ियों में एक साथ पहुंची टीम

Thu, 24 Nov 2022 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Nov 2022 12:30 PM IST
सार

आयकर विभाग ने गुरुवार सुबह देहरादून, ऋषिकेश ,दिल्ली व सहारनपुर के प्रॉपर्टी डीलर के तीन दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। सहारनपुर में टीम 10 गाड़ियों में पहुंची और पांच व्यापारियों के यहां छापा मारा है। आज जांच पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
UP: Income Tax Department raided five businessmen in Saharanpur
आयकर विभाग की टीम का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग की टीम ने देहरादून, ऋषिकेश ,दिल्ली व सहारनपुर के प्रॉपर्टी डीलर के तीन दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर मंजीत जौहर, राज लुम्बा, मेहता ब्रदर्स, नट्स भाटिया,नवीन कुमार मित्तल व भू माफिया मितिन गुप्ता के ठिकानों व घरों पर रेड जारी है। वहीं सहारनपुर में टीम ने पांच व्यापारियों के यहां छापा मारा है। 10 गाड़ियों में पहुंची आयकर विभाग की टीम अभी मौके पर ही मौजूद है।

विज्ञापन

 
टीम ने पांच जगहों पर मारा
आयकर विभाग गाजियाबाद की टीम ने महानगर में तीन शहद व्यापारियों और एक सराफा कारोबारी सहित पांच जगहों पर छापा मारा है। आयकर विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है करोड़ों रुपये के घपले का मामला है। आयकर विभाग की टीम करीब 10 से अधिक गाड़ियां सुबह पांच बजे सहारनपुर पहुंची, जिन्होंने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा है। आयकर विभाग की छापे की कार्रवाई से महानगर के कारोबारियों में अफरातफरी मची है। जिन कारोबारियों के यहां छापे की कार्रवाई हो रही है, उनमें कई प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने नवीन ज्वेलर्स के कोर्ट रोड स्थित प्रतिष्ठान और चर्च कंपाउंड स्थित आवास पर जाकर रेड की। हालांकि कोर्ट रोड स्थित दुकान बंद मिली है। नवीन मित्तल प्रॉपर्टी का भी कारोबार करते है।

इनके यहां भी छापेमारी
आयकर की टीम ने शहद कारोबारी मेहरा ब्रदर्स राजेश, मुकेश, संजय मेहता के लक्ष्मीनगर आवास पर भी छापे की कार्रवाई की। टीम ने अहमदबाग में सीए संजय धींगडा के आवास पर भी छापा मारा है। इनके अलावा टीम ने लोहे के नट बोल्ट के कारोबारी मदनलाल भाटिया के यहां भी रेड की।
 

टीम ने उनके लोहानी सराय स्थित दुकान, मिशन कंपाउंड स्थित आवास और देहरादून रोड पर राकेश कैमिकल्स के पास स्थित गोदाम पर भी छापे की कार्रवाई की है। टीम में गाजियाबाद के अलावा दिल्ली और कानपुर के अधिकारी भी शामिल है।
 

टीम सभी से पूछताछ कर रही है। सभी स्थानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है। हालांकि टीम में शामिल आयकर विभाग के अधिकारी रेड के संबंध में कुछ बताते से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed