फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two youths died in road accidents, woman injured

Saharanpur News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, महिला घायल

Thu, 01 May 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accidents, woman injured
बेहट। दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। उसे सीएचसी बेहट से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे का शिकार हुए एक युवक की तीन माह पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन



पहला हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव देवला के पास मंगलवार की रात करीब एक बजे हुआ। बेहट कस्बे की इंदिरा काॅलोनी निवासी शाहजेब (24) पुत्र अहसान राव हरियाणा के लाडवा स्थित ससुराल में पत्नी को छोड़कर लौट रहा था। गांव देवला के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शाहजेब की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसकी तीन महीने पहले शादी हुई थी। दूसरा हादसा कोतवाली बेहट क्षेत्र में बुधवार सुबह हुआ।
विज्ञापन

सहारनपुर के शारदा नगर निवासी सोनू (38) पुत्र दर्शन लाल अपनी पत्नी कामिनी के साथ माता शाकंभरी देवी के दर्शन करने के लिए सिद्धपीठ आया था। वापस लौटते समय बेहट व कलसिया के बीच पुलस्त्य होटल के पास सामने से आ रही डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सोनू की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी कामिनी को पुलिस ने सीएचसी बेहट में भर्ती कराया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे की जिम्मेदार डीसीएम को उसका चालक लेकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed