{"_id":"6ab02f91ca98b59a5f030694","slug":"cm-grid-scheme-smart-road-design-revised-eight-times-poles-being-replaced-for-the-second-time-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-184128-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ग्रिड योजना : स्मार्ट रोड की आठ बार बदली गई ड्राइंग, दूसरी बार बदले जा रहे खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ग्रिड योजना : स्मार्ट रोड की आठ बार बदली गई ड्राइंग, दूसरी बार बदले जा रहे खंभे
विज्ञापन
सीएम ग्रिड योजना की निर्माणाधीन स्मार्ट रोड के फुटपाथ पर रखे खंभे।
- दो साल से चल रहे मात्र डेढ़ किलोमीटर की स्मार्ट रोड के निर्माण पर बार-बार लग रही आपत्ति
- सीएम ग्रिड योजना के तहत कलेक्ट्रेट से हकीकतनगर को होते हुए दीवानी कचहरी तक बन रही
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना सीएम ग्रिड के पहले फेज में बन रही डेढ़ किलोमीटर की स्मार्ट रोड की ड्राइंग आठ बार बदली जा चुकी है। अब दूसरी बार पथ प्रकाश के खंभे बदलने का काम चल रहा है। स्मार्ट रोड में बार-बार तोड़-जोड़ के कारण सड़क का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
सीएम ग्रिड योजना के पहले फेज में कलक्ट्रेट तिराहे से हकीकतनगर, आईएमए भवन और सदर कोतवाली के सामने को होते हुए दीवानी कचहरी तिराहे तक स्मार्ट रोड बनाने का निर्णय लिया गया था। रोड को लेकर 25 मई 2024 को स्मार्ट रोड पर काम करने वाले विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें यूरिडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एके जैन भी थे। बैठक करने का मकसद यही था कि काम शुरू करने से पहले सभी विभागों के बीच समन्वय बना लिया जाए कि क्या कार्य पहले किया जाना है, जिससे कि कार्य होने के बाद उसमें तोड़-जोड़ करने की जरूरत न पड़े। लेकिन मात्र डेढ़ किलोमीटर की सड़क तैयार करने में दो साल से अधिक का समय लगा दिया गया है और आज भी कार्य अधूरा है।
आठ से अधिक बार ड्राइंग बदली गई है। वर्तमान में भी फुटपाथ जगह-जगह से अधूरा छोड़ा गया है। बिजली के मोटे केबल फुटपाथ पर निकले हैं। खास बात यह है कि पथ प्रकाश के लिए दोनों ओर के फुटपाथ पर लगने वाले खंभों पर भी दूसरी बार आपत्ति लगी है, जिसकी वजह से अब पुराने खंभों को हटाकर नए खंभे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- इन पर लग चुकी आपत्ति
स्मार्ट रोड पर जिन कार्यों को लेकर आपत्ति जताई गई और बार-बार ड्राइंग बदली गई। उनमें फुटपाथ की चौड़ाई, कुछ जगह पार्किंग नहीं छोड़ना, सीवर लाइन का बहाव उल्टी तरफ होना, पुलिस लाइन के सामने नाला नहीं बनाया जाना, बिजली कनेक्शन देने के लिए कम चैंबर छोड़ना आदि शामिल है।
-- नहीं हटी बिजली की पुरानी लाइन
स्मार्ट रोड पर बिजली की लाइनें भूमिगत की गईं हैं, लेकिन पूरी सड़क के दोनों ओर बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर आज भी रखे हैं, जिनकी वजह से फुटपाथ पर चलने वालों को परेशानी हो रही है। साथ ही रोड की सुंदरता भी बिगड़ रही है।
-- वर्जन
सीएम ग्रिड योजना के पहले फेज की सड़क पर पथ प्रकाश के लिए लगाए गए खंभों को खराब गुणवत्ता के कारण बदला जा रहा है। सीवर की भी जो समस्या है उसे भी दूर कराया जाएगा। प्रयास यही है कि लोगों को अच्छी सड़क मिले। - एसपी मिश्रा, मुख्य अभियंता, निर्माण विभाग, नगर निगम।