फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A strategic move to woo Brahmin and Scheduled Caste vote banks; new in-charges appointed.

Saharanpur News: ब्राह्मण और अनुसूचित वोट बैंक साधने की जुगत, बनाए गए नए प्रभारी

Mon, 21 Sep 2026 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
A strategic move to woo Brahmin and Scheduled Caste vote banks; new in-charges appointed.
भाजपा ने अजय शर्मा को महानगर प्रभारी और हंसराज जाटव को जिला प्रभारी बनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जिला और महानगर प्रभारियों को बदला है। पार्टी ने महानगर में अनुसूचित जाति और ब्राह्मण वोटरों को ध्यान में रखते हुए नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। महानगर का प्रभार गाजियाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय शर्मा को सौंपा गया है, जबकि जिले की कमान हंसराज जाटव को सौंपी गई है।
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी में फरवरी से ही फेरबदल का दौर जारी है। फरवरी में महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। इसके बाद जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए। अब पार्टी ने जिला और महानगर प्रभारियों को बदला है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी का उद्देश्य ब्राह्मण और अनुसूचित जाति के वोटरों को साधने का है। इसी को देखते हुए महानगर में ब्राह्मण वोटरों पर डोरे डालने के लिए ब्राह्मण को प्रभारी बनाया गया है, जबकि शहर के साथ ही जनपद के देहात में अच्छी संख्या में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है।
विज्ञापन

ज्यादातर सीटों पर अनुसूचित जाति के मतदाता निर्णायक की भूमिका में रहे हैं। ऐसे में जिले का प्रभारी हंसराज जाटव को बनाया गया है। सात सीटों में रामपुर मनिहारान सीट आरक्षित है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में भी पार्टी को इस सीट पर तकरीबन 20 हजार वोटों के अंतर से ही जीत मिली थी। इसके अलावा सहारनपुर नगर सीट पर भी जीत का अंतर काफी कम रहा था। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर ब्राह्मण और पंजाबी समाज के वोटों की संख्या सवा लाख से अधिक है। 2007 से 2022 के बीच हुए विधानसभा चुनावों में मात्र एक बार के चुनाव को छोड़ दें तो पार्टी हर बार जीतती रही है। वर्ष 2007 और 2012 में राघव लखनपाल शर्मा चुनाव जीत चुके हैं। वर्तमान में राजीव गुंबर भाजपा से विधायक है, जो पंजाबी समाज से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष रह चुके अजय शर्मा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा महानगर प्रभारी के रूप में अजय शर्मा को नियुक्त किया गया है। वह गाजियाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें पार्टी और संगठन में काफी लंबा अनुभव है। पार्टी ने सभी राजनीतिक फैक्टर को देखते हुए उन्हें महानगर का प्रभारी नियुक्त किया है। - हंसराज जाटव रह चुके रामपुर के जिलाध्यक्ष

भाजपा द्वारा नियुक्त किए गए नए जिला प्रभारी हंसराज जाटव रामपुर जिले के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वह पश्चिमी अनुसूचित मोर्चे के क्षेत्रीय अध्यक्ष का पदभार भी संभाल चुके हैं। उन्हें भी संगठन का लंबा अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed