{"_id":"5a2d7bdb4f1c1bc45b8bb35d","slug":"two-died-in-road-accidents-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चली गई दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में चली गई दो की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में ट्रक के नीचे आई मजदूर की साइकिल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गागलहेड़ी में रविवार की सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसे में टैंकर के नीचे आकर मजदूर की जान चली गई, जबकि दूसरे हादसे में टेंपो पलटने से उसके नीचे दबकर वृद्धा की मौत हो गई।
रविवार की सुबह आठ बजे 33 वर्षीय मांगेराम पुत्र लाल्ला निवासी मान्डेबांस मजदूरी करने के लिए घर से साइकिल से निकला था। जैसे ही वह गागलहेड़ी के ज्योतिबा फूले चौक पर पहुंचा तो मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे टैंकर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।
टैंकर के पहिये के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने टैंकर चालक रामशरण पुत्र साधूराम निवासी सावलपुर निवादा थाना सदर बाजार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो लड़की व एक लड़का छोड़ गया है।
विज्ञापन
दूसरे हादसे में एक वृद्ध महिला की जान चली गई। रविवार की सुबह भगवानपुर रोड पर बहेड़ी गांव के पास तेज रफ्तार कैंटर की साइड लगने से सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। इस हादसे में टेंपो सवार 65 वर्षीय भूरिया पत्नी हनीफ निवासी वाजिद कालोनी गागलहेड़ी की टैंपू के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि, अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि भूरिया ढाल्लामाजरा मदरसे में किसी काम से जा रही थी। उन्होंने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न किए जाने के लिए पुलिस को लिखित में दिया जिसके बाद शव का पंचनामा भर कर उन्हें सौंप दिया गया। एसओ ने बताया कि जिस हादसे में मजदूर की मौत हुई, उस मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।