{"_id":"6478e9b1381d14c0070d01a4","slug":"two-challaned-for-breach-of-peace-no-spa-center-will-run-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-3467-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिले में नहीं चलेगा स्पा सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिले में नहीं चलेगा स्पा सेंटर
Fri, 02 Jun 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में कोई भी स्पा सेंटर संचालित नहीं होगा। इसको लेकर एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। वहीं, बुधवार को महानगर में 24 स्पा सेंटरों पर छापे की कार्रवाई के दौरान पकड़े गए 40 युवक-युवतियों के मामले में दो का कोतवाली सदर बाजार ने शांतिभंग में चालान कर दिया है।
एसएसपी डाक्टर विपिन ताडा ने बताया कि बुधवार को पुलिस की तीन स्पेशल टीमों ने दिल्ली रोड स्थित जीएनजी मॉल, कोर्ट रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा और घंटाघर पर चल रहे 24 स्पा सेंटरों पर छापा मारा था। यहां पर अनैतिक कार्य होने की सूचना मिल रही थी। मौके से 10 युवक और 30 युवतियों को हिरासत में लिया गया था। यह युवतियां स्पा सेंटर में नौकरी करती हैं। इसके अलावा मौके से दस युवकों को भी पकड़ा गया था। इस मामले में कोतवाली सदर बाजार में जीएनजी मॉल से पकड़े गए सन्नी निवासी मवीकला और नितिन निवासी लंढौरा गुर्जर का शांतिभंग में चालान किया गया है।
युवतियों को पूछताछ के बाद उनके परिजनों के सुपुर्दगी में दे दिया गया है। वहीं, एसएसपी का कहना है कि महानगर के अलावा जिले में कहीं पर भी स्पा सेंटर नहीं चलने दिया जाएगा। इसको लेकर जनपद के सभी 21 थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
- जांच के दायरे में कई पुलिसकर्मी
स्पा सेंटर के संचालन में हसनपुर चौकी इंचार्ज सुनील नागर और किशनपुरा चौकी इंचार्ज राहुल देशवाल की मिलीभगत होने की बात सामने आने बाद एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने दोनों को निलंबित कर दिया था। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। शक के दायरे में अन्य कई सिपाही भी हैं। जिनकी पड़ताल की जा रही है। इनकी संलिप्तता पाई गई तो कार्रवाई होगी।