फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two cartons of goods derailed, electric poles broken

पटरी से उतरे मालगाड़ी के दो डिब्बे, बिजली के खंभे टूटे 

Wed, 07 Mar 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Wed, 07 Mar 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two cartons of goods derailed, electric poles broken
पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के नजदीक खानआलमपुरा यार्ड से मालगाड़ी को लाते समय अस्पताल पुल के नीचे मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। पटरी से उतरे वैगन रेलवे की बिजली की लाइन के एक खंभे और ओएचटी वायर को तोड़ते हुए चले गए।
विज्ञापन


खंभा और तार टूटकर गाड़ी पर ही गिर पड़े। जिससे हड़कंप मच गया। चालक ने गाड़ी रोक दी। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। मंगलवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे खान आलमपुरा यार्ड से मुरादाबाद वाली लाइन से होकर मालगाड़ी को लाया जा रहा था।
विज्ञापन


जब यह मालगाड़ी अस्पताल पुल के नजदीक पहुंची उसी समय दो वैगन पटरी से उतर गए और ओचटी वायर के खंभे को तोड़ते हुए लगभग तीन फुट तक पटरी से दूर हो गए। खंभा और तार टूटकर गाड़ी पर गिर पड़े। जिससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पावर चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी और इंजन से बाहर की ओर भागा। चालक ने घटना की सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

रेलवे के विद्युत अधिकारी और तकनीकी अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और तार को हटवाना शुरू किया गया। सात बजे तक भी अधिकारी मौके पर बेपटरी हुई गाड़ी को पटरी पर लाने का प्रयास करते रहे। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक दिनेश चंद शर्मा का कहना है कि घटना की जांच के लिए टीम बना दी गई है। घटना में जिसकी भी लापरवाही पाई जाएगी उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

गाड़ी की गति धीमी होने से बड़ा हादसा टला
मंगलवार को अस्पताल पुल के निकट मालगाड़ी के डिरेल हो गई। गाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए और ओएचटी वायर के खंभे को तोड़ते हुए चले गए। गाड़ी की गति काफी धीमी थी, जिस कारण चालक ने वैगनों के पटरी से उतरते ही पावर के ब्रेक लगा दिए। गाड़ी की गति तेज होती तो गाड़ी पलट जाती और बिजली के कई खंभे टूट सकते थे। यही नहीं पास के आवासों में भी क्षति पहुंच सकती थी और जनहानि भी संभव थी।

यात्री गाड़ी होती तो जनहानि हो सकती थी
मालगाड़ी की बजाय यात्री गाड़ी होती तो जनहानि भी हो सकती थी। लोगों के अनुसार ओएचटी वायर के खंभे को तोड़ता हुआ वैगन आगे गया तो ओचटी वायर तेज चिंगारी के साथ वैगन पर गिरे। लोगों का कहना है कि चंद सेकेंड के लिए वैगन से भी चिंगारी उठी और शांत हो गई। ऐसे में किसी यात्री गाड़ी से हादसा हुआ होता तो बहुत बड़ी जनहानि होती।

 रेलवे यातायात हुआ अवरुद्ध
रेलवे स्टेशन के नजदीक मुरादाबाद लाइन पर मालगाड़ी के डिरेलमेंट हो जाने से रेलवे यातायात बाधित हो गया। मुरादाबाद की ओर आने और जाने वाली ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया। मुरादाबाद से सहारनपुर आने वाली 12053 जन शताब्दी एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया और उसे टपरी से निकाला गया, जबकि सहारनपुर स्टेशन पर कई ट्रेनें रुकी होने के चलते 19020 देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस को भी सहारनपुर नहीं आने दिया गया। टपरी से ही आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

दस दिन दिन में दूसरा हादसा
सहारनपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक 10 दिन में डिरेलमेंट का यह दूसरा हादसा हुआ है। 25 फरवरी को कैश लेकर देवास से चंडीगढ़ जा रहे दो वैगन शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गए थे। घटना के दस दिन भी नहीं हुए, मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतर गए।


 जांच के लिए पहुंचे डीआरएम
सहारनपुर में मालगाड़ी के डिरेलमेंट होने की सूचना मिलते ही अंबाला जोन के मंडल रेल प्रबंधक दिनेश चंद शर्मा अधिकारियों की टीम के साथ सहारनपुर में घटनास्थल पर विशेष गाड़ी से पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि डाउन लाइन को लगभग सवा सात बजे शुरू करा दिया गया है। तकनीकी टीम व्यवस्था में जुटी हुई है। घटना की जांच के लिए अधिकारियों की टीम बना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed