{"_id":"6a9e3a5e7a0a7df23b0a3963","slug":"saharanpur-collectorate-transformed-entire-site-cleared-after-mosque-demolition-2026-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: 18 घंटों में बदली कलेक्ट्रेट की पूरी तस्वीर, जहां थी मस्जिद; अब वहां बनी सपाट जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: 18 घंटों में बदली कलेक्ट्रेट की पूरी तस्वीर, जहां थी मस्जिद; अब वहां बनी सपाट जमीन
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:18 AM IST
सार
यूपी के सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के 18 घंटों में कलक्ट्रेट परिसर की पूरी तस्वीर बदल गई। जहां पर मस्जिद बनी थी अब वहां सपाट जमीन बना दी गई है। दो मंजिला मस्जिद की इमारत को पूरी तरह से हटा दिया गया। साथ ही मलबे को भी खाली पड़ी सरकारी जमीन पर डलवाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार सुबह शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। करीब 18 घंटों में कलक्ट्रेट परिसर की पूरी तस्वीर ही बदल गई। जहां पर मस्जिद बनी थी, वहां पर सपाट जमीन बना दी गई है जैसे मानों यहां कुछ था ही नहीं।
कलक्ट्रेट परिसर में 315 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनी मस्जिद को अवैध करार देने के बाद प्रशासन ने बेदखली की कार्रवाई करते हुए मस्जिद को ध्वस्त कर दिया था। शनिवार सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई कार्रवाई रविवार की तड़के तक जारी रही।
2 of 15
कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद की स्थिति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब 18 घंटे बाद परिसर की स्थिति पूरी तरह से बदल गई। दो मंजिला मस्जिद की इमारत को पूरी तरह से हटा दिया गया। साथ ही मलबे को भी खाली पड़ी सरकारी जमीन पर डलवाया गया। सुबह पांच बजे तक जमीन पूरी तरह से खाली हो गई।
3 of 15
कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद मिले कुएं को देखती पुलिस व अन्य लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो मंजिला मस्जिद में दो बड़े हॉल सहित पांच कमरे थे। साथ ही डाक विभाग को भी अलग से एक हिस्सा किराए पर दिया गया था। पहली मंजिल पर हॉल के साथ एक बड़ा कमरा था। धरातल पर हॉल के साथ एक बड़ा कमरा बना था। इन सभी को हटाने में सात बुलडोजर, 12 डंपर, चार ट्रैक्टर ट्रॉलियां लगाई गईं थीं। मलबे को साथ के साथ मौके से हटाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 15
कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद मिला कुआं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार की सुबह परिसर में मस्जिद के स्थान पर समतल मैदान था। इधर-उधर बची हुईं ईंटें पड़ी थीं। बता दें कि सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने मस्जिद को अवैध करार दिया था। इसके बाद मुस्लिम पक्ष द्वारा जिला जज की अदालत में भी याचिका दाखिल की गई थी। अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद शनिवार को प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात रहा।
विज्ञापन
5 of 15
कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद मिले कुएं को देखते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ध्वस्त की गई मस्जिद के नीचे मिला कुआं, एएसआई करेगी जांच
सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद का मलबा हटाने के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मलबा हटा रही टीम को मस्जिद के बीचोंबीच एक कुआं मिला है। कुएं का व्यास करीब डेढ़ मीटर और गहराई 20 से 22 फीट है। कुआं पुरानी लखौरी ईंटों का बना हुआ प्रतीत हो रहा है। कुएं का इतिहास जानने के लिए प्रशासन ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संस्थान (एएसआई) से संपर्क किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।