फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The entire face of the Collectorate complex changed in 18 hours.

Saharanpur News: 18 घंटों में बदल गई कलक्ट्रेट परिसर की पूरी तस्वीर

Mon, 07 Sep 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The entire face of the Collectorate complex changed in 18 hours.
कलक्ट्रेट परिसर में म​स्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद की ​स्थिति। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार सुबह शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। करीब 18 घंटों में कलक्ट्रेट परिसर की पूरी तस्वीर ही बदल गई। जहां पर मस्जिद बनी थी, वहां पर सपाट जमीन बना दी गई है जैसे मानों यहां कुछ था ही नहीं।
कलक्ट्रेट परिसर में 315 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनी मस्जिद को अवैध करार देने के बाद प्रशासन ने बेदखली की कार्रवाई करते हुए मस्जिद को ध्वस्त कर दिया था। शनिवार सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई कार्रवाई रविवार की तड़के तक जारी रही। करीब 18 घंटे बाद परिसर की स्थिति पूरी तरह से बदल गई। दो मंजिला मस्जिद की इमारत को पूरी तरह से हटा दिया गया। साथ ही मलबे को भी खाली पड़ी सरकारी जमीन पर डलवाया गया। सुबह पांच बजे तक जमीन पूरी तरह से खाली हो गई।
विज्ञापन

दो मंजिला मस्जिद में दो बड़े हॉल सहित पांच कमरे थे। साथ ही डाक विभाग को भी अलग से एक हिस्सा किराए पर दिया गया था। पहली मंजिल पर हॉल के साथ एक बड़ा कमरा था। धरातल पर हॉल के साथ एक बड़ा कमरा बना था। इन सभी को हटाने में सात बुलडोजर, 12 डंपर, चार ट्रैक्टर ट्रॉलियां लगाई गईं थीं। मलबे को साथ के साथ मौके से हटाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह परिसर में मस्जिद के स्थान पर समतल मैदान था। इधर-उधर बची हुईं ईंटें पड़ी थीं। बता दें कि सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने मस्जिद को अवैध करार दिया था। इसके बाद मुस्लिम पक्ष द्वारा जिला जज की अदालत में भी याचिका दाखिल की गई थी। अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद शनिवार को प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात रहा।

कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद की स्थिति। 

कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद की स्थिति। 

कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद की स्थिति। 

कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद की स्थिति। 

कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद की स्थिति। 

कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद की स्थिति। 

कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद की स्थिति। 

कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद की स्थिति। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed