फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trucks parked on the side of the road becoming a hindrance to safe traffic

सुरक्षित यातायात में बाधक बन रहे सड़क किनारे खड़े ट्रक

Thu, 29 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Trucks parked on the side of the road becoming a hindrance to safe traffic
जनता रोड पर सड़क के दोनो तरफ खड़े ट्रक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/पुवांरका। जनता रोड पर महीपुरा तिराहे से लेकर सेंट्रल वेयर हाउस के बाहर सड़क के दोनों ओर खड़े ट्रक सुरक्षित यातायात में बाधक बन रहे हैं। व्यस्त सड़क पर ट्रकों से दुर्घटनाओं का खतरा बना है। इस रोड पर कई स्कूल होने के कारण बड़ी संख्या में बच्चे विभिन्न वाहनों से स्कूल आते जाते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को माहीपुरा तिराहे से वेयरहाउस तक दोनों तरफ ट्रक कतार लगाए खड़े थे जिनसे यातायात बाधित हो रहा था। इस रोड पर आशा मॉर्डन इंटरनेशनल, गॉडफील्ड व ग्लोबल स्कूल है, जिनमें सैकड़ों बच्चे स्कूटर व साइकिल आदि से आते जाते हैं। क्षेत्रवासियों मोहित सैनी, महेंद्र अरोड़ा, सत्तार मलिक, महावीर कश्यप, इश्तियाक आदि का कहना है कि दोनों ओर ट्रक खड़े रहने से हर समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

सुबह को स्कूल जाने व छुट्टी के समय इस सड़क पर भीड़ बढ़ जाती है। उनका कहना है कि वेयर हाउस के अंदर अच्छी खासी जगह है जहां ट्रकों को खड़ा किया जा सकता है। लोगों ने ट्रकों को हटवाकर वेयर हाउस के अंदर खड़ा करने की मांग की है। उधर, इस संबंध में वेयर हाउस के मैनेजर महिपाल सिंह का कहना है कि ट्रकों को जिले के अन्य सेंटरों पर अनाज भिजवाने के लिए मंगवाया गया है। अनाज भरवाकर जल्दी ही ट्रकों को रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed