{"_id":"64779a27d839d663cb007b46","slug":"transport-corporation-banned-the-contracted-bus-scheme-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-3412-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: परिवहन निगम ने अनुबंधित बस योजना पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: परिवहन निगम ने अनुबंधित बस योजना पर लगाई रोक
Thu, 01 Jun 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। परिवहन निगम ने आगामी आदेशों तक अनुबंधित बस योजना पर रोक लगा दी है। अब इससे संबंधित कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई जाएगी। इस योजना के तहत परिवहन निगम को 400 बसें अनुबंधित कर चलाने का लक्ष्य मिला था।
परिवहन निगम परिक्षेत्र में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खताैली, छुटमलपुर, शामली और गंगोह है। इनमें करीब 583 बसों का बेड़ा हैं। ये बसें राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड राज्यों में संचालित होती हैं। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के लखनऊ, आगरा, अलीगढ़ सहित अन्य जिलों में जाती हैं।
पिछले साल परिवहन निगम ने डिपो में बसों की संख्या बढ़ाने के लिए अनुबंधित बस योजना शुरू की थी। इस योजना में परिवहन निगम को 400 बसें अनुबंधित करने का लक्ष्य मिला था। इसके लिए हर सप्ताह टेंडर निकला और निजी बस स्वामियों को बुलाया। परिक्षेत्र में अनुबंधित बस योजना में केवल 51 बसें ही मिलीं। इनमें से 18 बसों का संचालन देहरादून, हरिद्वार सहित अन्य रूटों पर हो रहा है, जबकि 33 बसें अभी तक नहीं आई हैं। अब परिवहन निगम मुख्यालय से अनुबंधित बस योजना पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
उधर, प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर का कहना है कि अनुबंधित बस योजना पर रोक लगने का क्या कारण रहा, यह जानकारी नहीं है। उन्हें सिर्फ निर्देश मिले हैं। जिसका पालन किया जाएगा।