फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trained to dispose of medical waste

बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण नहीं तो गंभीर बीमारियां

Fri, 06 Dec 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Trained to dispose of medical waste
सरसावा में बायो मेडिकल वेस्ट को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यशाला - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ को बायो मेडिकल वेस्ट को निस्तारित करने का प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट से होने वाले संभावित नुकसानों तथा बीमारियों के पनपने के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अंबाला रोड स्थित शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज में बायो मेडिकल वेस्ट को निस्तारित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेडिकल कॉलेज में संचालित अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषय में विस्तार से जानकारी दीे। डॉ संजीव ने बताया कि बायो मेडिकल वेस्ट को निस्तारित करने का प्रशिक्षण कार्यक्रम चार चरणों में संपन्न किया जाना है जिसमें पहले चरण में नर्सिंग स्टाफ के 50 सदस्यों के बैच को प्रशिक्षित किया गया। जिसमें उन्हें बताया कि बायो मेडिकल वेस्ट बेहद ही संक्रमित एवं संवेदनशील होता है। यदि उसे सही स्थान पर और सही प्रकार से निस्तारित नहीं किया जाता तो वो गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है और इन बीमारियों का सबसे अधिक कुप्रभाव नर्सिंग स्टाफ पर पड़ता है क्योंकि वो ही सबसे अधिक समय तक बायो मेडिकल वेस्ट के संपर्क में रहता है। बायो मेडिकल वेस्ट की नोडल अधिकारी डॉ प्रज्ञा शाक्य ने प्रशिक्षणरत नर्सिंग स्टाफ को बताया कि बायो मेडिकल वेस्ट के लिए चार प्रकार के हरा, नीला, पीला तथा लाल रंग के कूड़ेदान होते हैं, जिनमें अलग अलग प्रकार के मेडिकल वेस्ट निस्तारित किए जा जाते हैं और सबसे अधिक ध्यान रखने का विषय ये ही होता है कि कौन सा वेस्ट किस कूड़ेदान में डाला जाए। क्योंकि यही बायो मेडिकल वेस्ट आगे जाकर विभिन्न चरणों में निस्तारित होता है। सीएमएस डॉ संजीव ने बायो मेडिकल वेस्ट से होने वाले शारीरिक नुकसान तथा बीमारियों के विषय में सचेत किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ कार्यपालन के समय सबसे अधिक मेडिकल वेस्ट के संपर्क में रहता है इसलिए उसे ये ध्यान रखना होगा कि इससे कैसे बचा जाए। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद त्रिवेदी भी मौजूद रहे।

सरसावा में बायो मेडिकल वेस्ट को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यशाला

सरसावा में बायो मेडिकल वेस्ट को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यशाला- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed