फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tractor-trolleys were allowed entry after 30 hours.

Saharanpur News: 30 घंटे बाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मिला प्रवेश

Wed, 22 Oct 2025 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolleys were allowed entry after 30 hours.
मिर्जापुर। यमुनानगर की खिदराबाद मंडी में धान बेचने जा रहे 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली करीब 30 घंटे तक हथिनीकुंड चौकी सीमा पर खड़े रहे, जिन्हें हरियाणा में प्रवेश नहीं दिया गया। बुधवार को धरना-प्रदर्शन के बाद अफसरों ने हरियाणा के अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को वहां पर जाने दिया गया। किसानों ने तीन दिन में स्थायी समाधान का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, उत्तर प्रदेश के अधिकतर किसान अपनी धान की फसल हरियाणा की अनाज मंडियों में ले जाकर बेचते हैं। मंगलवार सुबह धान से भरी 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को हथिनीकुंड पुलिस चौकी पर रोक दिया गया। उन्हें हरियाणा में प्रवेश नहीं दिया गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

रात भर किसान वहीं पर डटे रहे। बुधवार को भाकियू (लोकशक्ति) के जिलाध्यक्ष ठाठ सिंह राणा के नेतृत्व में हथिनीकुंड चौकी पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा के अधिकारी हर वर्ष यूपी के किसानों की धान की फसल के दौरान अपनी मनमानी करते हुए लेने से इन्कार कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के हालात बनते देख मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी सुनील नागर ने एसडीएम मानवेंद्र सिंह से फोन पर बात की। इस पर एसडीएम ने हरियाणा के अधिकारियों से वार्ता कर किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को धान मंडी में प्रवेश कराने की अनुमति दिलाई। करीब दो बजे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रवाना किया गया।

किसानों ने चेताया कि तीन दिन में स्थायी समाधान चाहिए। धरने को जिला प्रभारी सोनी राणा, तहसील सचिव जगराम सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष भीमसेन राणा, जिला संगठन मंत्री सतीश, राजेश कुमार, फुरकान, मास्टर वीरभान, मीडिया प्रभारी अमन राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed