{"_id":"6afdaf12a75452d2f3028fae","slug":"saharanpur-young-woman-ends-her-life-after-leaving-a-note-mom-dad-i-m-sorry-please-forgive-me-take-care-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: 'मम्मी-पापा सॉरी, मुझे माफ कर देना, मेरे भाई-बहनों का ध्यान रखना', लिखकर युवती ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: 'मम्मी-पापा सॉरी, मुझे माफ कर देना, मेरे भाई-बहनों का ध्यान रखना', लिखकर युवती ने दे दी जान
Wed, 18 Nov 2026 07:29 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 18 Nov 2026 07:29 PM IST
सार
सहारनपुर के गांव असदपुर में अक्सा बीती रात घर से लापता हो गई थी। बुधवार दोपहर उसने जहर खाकर जान दे दी। गांव के पास उसका शव पड़ा मिला। पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
सरसावा थाना क्षेत्र के गांव असदपुर में गांव सैदपुरा जाने वाले रास्ते पर अक्सा (19) बेसुध हालत में पड़ी मिली। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवती ने जहरीला पदार्थ खा कर जान दी है। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत की जिम्मेदार स्वयं को बताते हुए मम्मी पापा से माफी मांगी है।
विज्ञापन
Trending Videos
चचेरे भाई शमशाद ने बताया कि अक्सा सोमवार रात अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद मंगलवार को थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। दोपहर के समय युवती के पिता को एक राहगीर ने सूचना दी कि अक्सा गांव सैदपुरा जाने वाले रास्ते पर बेहोशी की हालत में पड़ी है। परिजन उसे तत्काल यमुनानगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए भेजा। अक्सा ने इसी साल कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है मम्मी पापा सॉरी, मैं अपनी मौत की जिम्मेदार खुद हुं। मेरे भाई बहनों का ध्यान रखना। किसी की कोई गलती नहीं है। सुसाइड नोट पर उसने घर का मोबाइल नंबर भी लिखा था। हालांकि अभी आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आई है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
यूपी: जावेद अख्तर के बयान पर भड़के देवबंद के उलमा, बोले- पहले अपना मजहब बताओ, फिर करना बयानबाजी
ये भी देखें...
यूपी: जावेद अख्तर के बयान पर भड़के देवबंद के उलमा, बोले- पहले अपना मजहब बताओ, फिर करना बयानबाजी
