{"_id":"6afda7eaae0030505d0c7c78","slug":"saharanpur-friend-placed-a-rope-around-the-victim-s-neck-pressed-his-foot-against-the-victim-s-back-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: दोस्त ने गले में रस्सी डाली, कमर पर पैर रखकर खींच दी, पुष्पेंद्र हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: दोस्त ने गले में रस्सी डाली, कमर पर पैर रखकर खींच दी, पुष्पेंद्र हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा
Wed, 18 Nov 2026 06:58 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:58 PM IST
सार
गांव घलौली पुष्पेंद्र की हत्या में पुलिस ने उसके दोस्त लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में लक्ष्मण ने बताया कि पुष्पेंद्र ने उसे उधार दिए रुपये मांगे थे। शराब के नशे में दोनों के बीच गालीगलौज हो गई। इसके बाद उसने गुस्से में आकर पुष्पेंद्र की हत्या कर दी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जिले की देवबंद थाना पुलिस ने घलौली गांव निवासी पुष्पेंद्र हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी दोस्त लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी ने उधार दिए रुपये मांगने पर रस्सी से गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल रस्सी को बरामद किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि सात नवंबर (छोटी दिवाली) पर घलौली निवासी पुष्पेंद्र घर से निकला था। उसके बाद वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव गांव रणखंडी में श्मशान घाट के पास मिला था। मां पाल्ली ने गांव रणखंडी के रहने वाले लक्ष्मण पर बेटे पुष्पेंद्र की हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। कई बार पुलिस टीम गांव रणखंडी पहुंची, लेकिन आरोपी मौके पर नहीं मिला। उसकी तलाश करते हुए हरियाणा के गुरुग्राम तक पहुंची। बुधवार को पुलिस ने रणखंडी गांव की तरफ जाने वाले रास्ते से लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसलिए दिया वारदात को अंजाम
पूछताछ में आरोपी लक्ष्मण ने बताया कि पुष्पेंद्र को काफी समय से जानता था। दोनों की दोस्ती हो गई थी। उसने पुष्पेंद्र से कुछ रुपये उधार ले रखे थे। सात नवंबर को छोटी दिवाली की रात करीब नौ बजे पुष्पेंद्र रणखंडी से बाहर सुभाष चौक पर उससे मिलने आया था। उस समय दोनों ने पहले से शराब पी रखी थी। लक्ष्मण के पास भी शराब थी। इसके बाद दोनों ने साथ बैठकर और शराब पी। इसी दौरान उधार के रुपये मांगने को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज और विवाद हो गया।
पूछताछ में आरोपी लक्ष्मण ने बताया कि पुष्पेंद्र को काफी समय से जानता था। दोनों की दोस्ती हो गई थी। उसने पुष्पेंद्र से कुछ रुपये उधार ले रखे थे। सात नवंबर को छोटी दिवाली की रात करीब नौ बजे पुष्पेंद्र रणखंडी से बाहर सुभाष चौक पर उससे मिलने आया था। उस समय दोनों ने पहले से शराब पी रखी थी। लक्ष्मण के पास भी शराब थी। इसके बाद दोनों ने साथ बैठकर और शराब पी। इसी दौरान उधार के रुपये मांगने को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज और विवाद हो गया।
वह पुष्पेंद्र को रणखंडी से घलौली जाने वाले रास्ते पर श्मशान घाट के सामने ले गया। वहां जनक के गन्ना खेत के पास उसने पुष्पेंद्र को धक्का दे दिया। इससे वह मुंह के बल जमीन पर गिर गया। इसके बाद लक्ष्मण ने अपनी जेब में रखी छोटी रस्सी से पुष्पेंद्र के गले में फंदा लगाया और उसकी कमर पर पैर रखकर रस्सी खींच दी। कुछ देर बाद देखने पर पुष्पेंद्र की मौत हो चुकी थी। इसके बाद लक्ष्मण रस्सी अपने साथ लेकर वहां से चला गया। उसने रस्सी को रणखंडी से कुटेसरा जाने वाले रास्ते पर मंदिर से कुछ आगे नहर बंबे के किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रस्सी बरामद कर ली है।
