फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Today 427 health workers will get second vaccine

आज 427 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा दूसरा टीका

Sun, 14 Feb 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Today 427 health workers will get second vaccine
सहारनपुर। जनपद में आज 427 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही टीकाकरण के लिए नोडल अधिकारी और टीमें भी गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी 2021 को कोविड-19 वैक्सीन का पहला टीकाकरण हुआ था, जिसमें 427 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए थे। चूंकि दूसरा टीका पहले टीके से ठीक एक माह बाद लगता है। ऐसे में चिकित्सा विभाग ने 15 फरवरी को दूसरे टीके की व्यवस्था की है। इसके लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सीएचसी गंगोह में 90, सीएचसी सरसावा में 85, राजकीय मेडिकल कॉलेज में 100, जिला महिला अस्पताल में 74 और एसबीडी जिला अस्पताल में 78 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरा टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण सुबह दस बजे से शुरू होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण केंद्रों पर समय से पहुंचकर दूसरा टीका लगवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे टीके के लिए भी वही प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जो पहले टीके में अपनाई गई थी, जिसमें टीका लगने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों को आधा घंटा ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।
विज्ञापन

दो कोरोना संक्रमित मिले
जनपद में चार दिन बाद दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों संक्रमित शहर के हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10537 हो गई है। वर्तमान में जिले में 31 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed