{"_id":"5d32046f8ebc3e6cf470936c","slug":"the-termination-of-the-service-of-female-teacher-suspension-of-two-teachers-saharanpur-news-mrt4340454111","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला शिक्षक की सेवा समाप्त, दो शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला शिक्षक की सेवा समाप्त, दो शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
सहारनपुर। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही में सुधार नहीं हो रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को भी जनपद के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की संविदा शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई। दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया और कई शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
यह कोई पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह नानौता के गांव शिमलाना स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पंजीकृत 80 बच्चों के सापेक्ष 18 ही बच्चे उपस्थित पाए गए। सहायक अध्यापक विनय तोमर बिना बताए अनुपस्थित रहने की जानकारी मिली। उन्हें यह भी पता चला कि विनय तोमर एक दिन आकर बीते दिनों की उपस्थिति दर्ज करते हैं। बीएसए ने इसे पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए विनय तोमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी मुजफ्फराबाद त्रिवेंद्र कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।
उधर, सरसावा के गांव कुंडी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक शिवराज सिंह पर छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। बीएसए ने बताया कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी 48 घंटे से अधिक पुलिस अभिरक्षा में निरुद्घ रहता है तो उसे निलंबित समझा जाता है। ऐसे में शिवराज सिंह को निलंबित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी नागल प्रमोद कुमार शर्मा को मामले की जांच सौंपी गई है। इसके अलावा बीएसए ने शिमलाना के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक का औचक निरीक्षण किया। अनुपस्थित पाए गए प्रधान अध्यापक जसवीर सिंह की एक स्थाई वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसौनी नानौता के औचक निरीक्षण में बच्चों से पहाड़े सुने गए। सहायक अध्यापक विशाल कुमार के मेहनत से कार्य करने पर उनके कार्य की सराहना की गई, साथ ही सहायक अध्यापक जावेद अली और विजेंद्र कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदनपुर मजाबता में खामियां मिलने पर शिक्षकों को चेतावनी दी गई। प्राथमिक विद्यालय रामनगर सहारनपुर में गंदगी पाए जाने पर शिक्षकों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
उर्दू शिक्षिका की सेवा समाप्त
बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नौशीन परवीन पुत्री आकिल कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भैंसराऊ में उर्दू शिक्षक के तौर पर तैनात थीं, जिनकी नियुक्ति संविदा पर थी। नौशीन लगातार अनुपस्थित चल रहीं थीं, जिस वजह से बालिकाओं की पढ़ाई बाधित हो रही थी। इस संबंध में स्कूल की वार्डन ने भी पत्र लिखकर अवगत कराया था। जिसके बाद शिक्षिका को नोटिस जारी किया गया, मगर कोई जवाब नौशीन की ओर से नहीं आया। ऐसे में उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है।