{"_id":"62fe6ebaca64860506620fea","slug":"the-soldier-could-not-load-the-pistol-in-front-of-the-grp-sp-saharanpur-news-mrt6014653118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी एसपी के सामने लोड नहीं हुई पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी एसपी के सामने लोड नहीं हुई पिस्टल
विज्ञापन
जीआरपी थाने का निरीक्षण करती मुरादाबाद अनुभाग जीआरपी की एसपी अपर्णा गुप्ता।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पुलिस अधीक्षक जीआरपी अर्पणा गुप्ता को सहारनपुर जीआरपी थाने के निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलीं। उन्होंने इसे लेकर नाराजगी जताई। यहीं नहीं उनके सामने सिपाही से पिस्टल तक लोड नहीं हुई। हाजिरी और क्राइम रजिस्टर भी अधूरा पाया। जिस पर उन्होंने थाना प्रभारी को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
मुरादाबाद अनुभाग की पुलिस अधीक्षक अर्पणा गुप्ता सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां उन्हें जीआरपी के जवानों ने सलामी दी। इसके बाद उन्होंने जीआरपी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। सबसे पहले असलहा को चेक किया। इस दौरान उन्होंने बैटरी, इंसास, पिस्टल और टेबलेट को चलवाकर देखा। सिपाही से पिस्टल को लोड कराया गया तो वह लोड ही नहीं हुई। इस पर एसपी ने नाराजगी जताते हुए लगातार अभ्यास करने और सफाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह सीसीटीवी कैमरे कक्ष में पहुंची। यहां कैमरे बंद मिले और रिकॉर्ड भी नहीं दिखा पाए। नेटवर्क की समस्या बताई। इस पर भी एसपी नाराज हो गई। हद तो तब पार हुई जब मालखाने को अव्यवस्थित देखा और हाजिरी-क्राइम रजिस्टर भी पूरा नहीं मिला। तमाम खामियां मिलने पर एसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीता सिंह को सुधार करने के लिए कहा। निरीक्षण करने के बाद एसपी जीआरपी अर्पणा गुप्ता ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि थाने में खामियां मिली है, उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
सीओ कार्यालय में रिकॉर्ड किया चेक
एसपी जीआरपी थाने का निरीक्षण कर सीओ कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने रिकॉर्ड को बारीकी से चेक किया। इस दौरान सीओ डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव साथ रहे।

जीआरपी थाने में असलाहों को चेक करती एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता।- फोटो : SAHARANPUR

जीआरपी थाने में सीसीटीवी कक्ष में कैमरे न चलने पर नाराजगी जताती एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता।- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन