फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The husband and wife dies in road accident on highway at Saharanpur

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: रेलवे फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरे दंपती, मौके पर मौत, मचा कोहराम

Thu, 18 Mar 2021 03:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Mar 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
The husband and wife dies in road accident on highway at Saharanpur
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नागल थाना क्षेत्र में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर बलियाखेड़ी रेलवे फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती फ्लाईओवर के नीचे गिर गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

 
देवबंद थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा शेखा निवासी अविनाश उर्फ चिंटू (26 वर्ष) पुत्र नैन सिंह अपनी पत्नी निशु (24 वर्ष) के साथ अपने गांव से गागलहेड़ी की ओर जा रहे थे। करीब 12 बजे जैसे ही वे रेलवे फ्लाईओवर पर चढ़े तो पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों उछलकर फ्लाईओवर के बीच छूटी जगह में करीब 30 फुट नीचे सड़क पर जा गिरे। नीचे गिरते ही दोनों की मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि बाइक चालक ने हेलमेट लगाया हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा टाटा मैजिक, मची चीफ-पुकार, 15 लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed