{"_id":"605311e64ba29279be45c3a7","slug":"fifteen-peoples-has-injured-in-road-accident-at-muzaffarnagar-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा टाटा मैजिक, मची चीफ-पुकार, 15 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा टाटा मैजिक, मची चीफ-पुकार, 15 लोग घायल
Thu, 18 Mar 2021 02:10 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 18 Mar 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीफ-पुकार मच गई। इस सड़क हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन
ऐसे हुआ हादसा
गुरुवार को एक परिवार के लोग टाटा मैजिक में सवार होकर अपनी लड़की को लेने के लिए बागपत जिले के बड़ौली जा रहे थे। इसी दौरान जब वे बुढ़ाना रोड पर सत्संग भवन से आगे भट्टे के पास पहुंचे तो टाटा मैजिक अनियंत्रित हो कर पलट गया। इसके बाद वहां चीफ-पुकार मच गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फैक्टरी में छापा, भारी मात्रा में बरामद हुई प्रतिबंधित दवाइयां, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
ये हुए घायल
हादसे में चेतन पुत्र ओमबीर, सतीश पुत्र जिले सिंह, अनु पुत्र सतपाल, उमंग पुत्र सुधीर, प्रिया पुत्री संजीव, सुरेंद्र पुत्र फूल सिंह, मनोज पुत्र जिले सिंह, दीपक पुत्र रतन सिंह, शिवानी पुत्री सुधीर, वर्षा पुत्री संजीव, राजेंद्र पुत्र जिले सिंह, बाबू पुत्र लाल सिंह, मिंटू पुत्र संतराम, सचिन पुत्र संतराम, मांगे राम पुत्र जिले सिंह घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/