{"_id":"6155fd5c8ebc3ea78043ade7","slug":"the-faces-of-the-farmers-blossomed-with-the-good-price-of-basmati-paddy-saharanpur-news-mrt558597260","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासमती धान के अच्छे दाम से खिले किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासमती धान के अच्छे दाम से खिले किसानों के चेहरे
विज्ञापन
किसान सुधीर सैनी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बासमती के अच्छे भाव ने किसानों के चेहरे पर रौनक ला दी है। बासमती की 1509 प्रजाति के रेट में गत वर्ष की तुलना में इस बार प्रति क्विंटल 700 रुपये से 1200 रुपये तक का इजाफा है। शरबती बासमती के रेट में भी करीब 200 रुपये प्रति क्विंटल तक का उछाल है। इसका बड़ा कारण फसल की उच्च गुणवत्ता और निर्यात के लिए खरीदारी होना बताया जा रहा है।
मंडी में बासमती धान की आवक शुरू हो गई है। सहारनपुर मंडी में अब तक करीब 12 हजार क्विंटल बासमती की 1509 एवं शरबती प्रजाति का धान आ चुका है। गत वर्ष बासमती धान के भाव में काफी गिरावट झेल चुके किसानों के चेहरों पर इस समय चल रहे बासमती के रेट ने रौनक ला दी है। गत वर्ष 1700 से 1900 रुपये बिकने वाली बासमती की 1509 प्रजाति का धान इस बार शुरूआत में ही 2400 से 3125 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा हैं। शरबती बासमती के रेट में भी करीब 200 से 300 रुपये का इजाफा हुआ है। शरबती धान का रेट गत वर्ष जहां 1700 से 1900 रुपये क्विंटल रहा था, वहीं इस बार इसका भाव 1900 से 2100 रुपये चल रहा है। इनके अलावा बासमती धान अन्य प्रजातियों के धान अभी मंडी में पहुंचना शुरू नहीं हुए हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ आढ़ती मदनमोहन मित्तल ने बताया कि इस बार निर्यात के लिए बासमती धान की मांग काफी अधिक है। इसलिए इसके रेट भी पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक हैं।
किसान बोले, अच्छा मिल रहा भाव
मंडी में बासमती धान की 1509 प्रजाति का धान बेचने आए गांव कोलागढ़ के किसान सुधीर सैनी इसके भाव को लेकर खुश हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को अपना धान 3000 रुपये क्विंटल बेचा। उनका कहना है कि गत वर्ष किसानों को बासमती धान का काफी कम भाव मिला था।
विज्ञापन
गांव छिदबना के किसान वासिद अली ने बासमती धान की 1509 प्रजाति का धान 2980 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा। उनका कहना है कि यदि इस बार भी पिछले वर्ष की तरह बासमती धान का रेट कम रहता तो किसान इसकी खेती ही बंद कर देते।
आढ़तियों की बात
आढ़ती अनुज कुमार ने बताया कि इस बार गत वर्ष से काफी बढ़िया रेट चल रहे हैं। एक तो बासमती धान इस बार कम है दूूसरे क्वालिटी भी बढ़िया है, इसलिए भाव काफी अच्छे चल रहे हैं। मौजूदा मूल्य से किसान खुश हैं।
आढ़ती दिनेश मित्तल का कहना है कि इस बार निर्यात के लिए बासमती की मांग अधिक है। कोरोना के चलते पिछले दो वर्षों में चावल निर्यात प्रभावित हुआ था। इसलिए इसके रेट भी कम रहे थे। इस बार निर्यात के लिए बासमती धान की मांग काफी है।
मंडी में अब तक 12 हजार क्विंटल बासमती धान आ चुका है। इस बार बासमती धान की 1509 प्रजाति का मूल्य 2400 से 3125 रुपये और शरबती धान का भाव 1700 से 1900 रुपये क्विंटल चल रहा है। जो गत वर्ष की अपेक्षा काफी बढ़िया है। - अशोक सिंह सोलंकी, मंडी सचिव।

किसान वासिद अली- फोटो : SAHARANPUR

आढ़ती दिनेश मित्तल- फोटो : SAHARANPUR

मंडी में आया धान- फोटो : SAHARANPUR

आढ़ती अनुज कुमार- फोटो : SAHARANPUR