फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The emphasis will be on ending hatred: Inamulhak

नफरत को खत्म करने को जो भी करना पड़े करूंगा : इनामुलहक

Tue, 31 Dec 2019 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
The emphasis will be on ending hatred: Inamulhak
फिल्मी कलाकार इनामुलहक - फोटो : SAHARANPUR
नफरत को खत्म करने पर रहेगा जोर : इनामुलहक
विज्ञापन

सहारनपुर। अपने सधे हुए अभिनय से बॉलीवुड में खास पहचान बना चुके सहारनपुर निवासी इनामुल-हक ने नए साल पर नफरत को दूर करने का संकल्प लिया। मुंबई में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान इनामुल हक ने अमर उजाला से फोन पर बात की। उन्होंने बेबाकी से देश के मौजूदा हालात और साल 2020 में अपने लक्ष्यों को लेकर बात की। नए साल के संकल्प पर इनामुल-हक ने कहा कि देश में जो कुछ भी चल रहा है, उसने हिंदू और मुसलमान के बीच की खाई को बढ़ाया है। एक वर्ग के अंदर जो अविश्वास की भावना पैदा की हो रही है, उससे वह बहुत दुखी हैं। उन्होंने संकल्प लिया है कि देश में हिंदू और मुसलमान को जोड़ने और अमन को कायम रखने के लिए वह जो भी कर सकते हैं, करेंगे। इनामुलहक का कहना था कि हिंदुस्तान दुनिया का सबसे प्यारा देश है, जिसमें हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, बौद्ध समेत हर धर्म-संप्रदाय के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। यही हमारे देश की ताकत भी है। इस ताकत को बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक भारतीय की है। 2020 की नई योजनाओं के बारे में उन्होंने बताया कि वह एक इंग्लिश फिल्म भी कर रहे हैं, जो इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है। फिल्म का नाम ‘कंट्री ऑफ ब्लाइंड’ है। इसमें उनका नेगेटिव रोल है। इनामुलहक को 2020 में इस फिल्म से खासी उम्मीदें हैं, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। इससे पहले इनामुल-हक एयरलिफ्ट, फिल्मिस्तान, लखनऊ सेंट्रल, पागलपंती, जॉली एलएलबी-2 समेत कई बड़ी फिल्में कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed