फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The bypass was made, yet the city did not get rid of the jam

Saharanpur News: बाईपास तो बना फिर भी शहर को जाम से नहीं मिली निजात

Wed, 19 Apr 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 19 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
The bypass was made, yet the city did not get rid of the jam
सहारनपुर। बाईपास बनने के बाद भी महानगर को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पाई है। शहर के लोग दो दशक से जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। यातायात पुलिस भी जाम की समस्या से छुटकारे के लिए कोई ठोस प्लान नहीं बना पाई है।
विज्ञापन


दरअसल, बाईपास बनने के बाद महानगर के बीच से होकर गुजरने वाले वाहनों का भार तो कम हुआ है, लेकिन जाम से शहर को मुक्ति नहीं मिल पाई है। नगरवासियों को उम्मीद थी कि बाईपास बनने के बाद शहर जाम मुक्त हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। यह लोगों के लिए बड़ी परेशानी है। तमाम संगठन और व्यापार मंडल जाम की समस्या से महानगर को निजात दिलाने के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर कई बार मांग उठा चुके हैं, लेकिन कोई प्रभावी योजना नहीं बन पाई है। किशनपुरा निवासी प्रदीप ठाकुर का कहना है कि बाईपास बनने के बाद भी लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। पुलिस-प्रशासन के पास कोई ठोस योजना नहीं है।
विज्ञापन

टूटी सड़कें भी बनी हैं वजह

महानगर के इन दिनों स्मार्ट सिटी के तहत सड़कों को खोदा गया है, लेकिन लोगों का आरोप है कि अव्यवस्थित रूप से कार्य किया जा रहा है, जिसकी वजह से लोगों को परेशान होना पड़ता और जाम भी लगता है। प्रताप मार्केट के व्यापारी संजय गुप्ता कहना है कि स्मार्ट का कार्य अव्यवस्थित रूप से हो रहा है। टूटी सड़कों की वजह से भी जाम लगता है। इसके अलावा बस अड्डे भी शहर से बाहर जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक सिग्नल लगाने के बाद ही स्थिति खराब

महानगर में ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। शहर में विश्वकर्मा चौक, देहरादून चौक, जनकपुरी चौक, नवाबगंज चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए हैं। इनमें अभी देहरादून चौक के ट्रैफिक सिग्नल को ही चालू किया गया है। अन्य जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल अव्यवस्थित रूप से लगे हैं। जिला अस्पताल पुल की ढलान पर विश्वकर्मा चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए, जहां पर वाहनों रोकना मुश्किल है। नवाबगंज चौक पर भी वाहनों के रुकने की जगह नहीं है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए थे, लेकिन इसमें यातायात पुलिस की सलाह नहीं ली गई। बोमंजी रोड निवासी रोहन राजपाल और दवा कारोबारी नीरज कामरा कहना है कि पहले भी ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने की योजना फेल हो चुकी है, लेकिन जाम से जनता को निजात नहीं मिल सकी है। इसलिए ठोस योजना बननी चाहिए।



शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने प्लान तैयार किया है। फिलहाल शहर में स्मार्ट सिटी के कार्यों की वजह से सड़कें टूटी पड़ी हैं। इस वजह से भी जाम लगता है।----सिद्धार्थ वर्मा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed