फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teenager was spitting on bread in hotel, case registered

Saharanpur News: होटल में रोटी पर थूक रहा था किशोर, केस दर्ज

Thu, 12 Sep 2024 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 12 Sep 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Teenager was spitting on bread in hotel, case registered
छुटमलपुर। कस्बे के अपना दस्तारखान होटल के एक कर्मचारी पर रोटियां बनाते समय उन पर थूके जाने का आरोप लगाते हुए पंजाबी काॅलोनी निवासी सोना पंडित उर्फ नीतिश बड़थवाल ने फतेहपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रोटियों पर थूके जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

हिंदू गोरक्षा दल के प्रमुख सोना पंडित उर्फ नीतिश का कहना है कि होटल पर रोटियां बनाते समय उन पर थूके जाने से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी नाबालिग है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पुलिस को होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए होटल को सील करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता तो वे हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन को बाध्य होंगे। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी नाबालिग है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़ लिया गया है। आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि होटल मालिक के खिलाफ भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed