फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Statements of *Lekhpals* recorded again in the Tehsildar's court.

Saharanpur News: तहसीलदार कोर्ट में लेखपालों के फिर दर्ज हुए बयान

Tue, 29 Sep 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Statements of *Lekhpals* recorded again in the Tehsildar's court.
देवबंद। सरकारी भूमि पर संचालित मदरसों, मस्जिदों और मजारों से जुड़े मामले में सोमवार को तहसीलदार कोर्ट में लेखपालों के दोबारा बयान दर्ज किए गए। इस प्रकरण में अगली सुनवाई पांच अक्तूबर को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

यह मामला सरकारी जमीन पर धार्मिक स्थलों के संचालन से संबंधित है। जुलाई माह में छह मुतवल्लियों और प्रबंधकों को धारा 67 के तहत नोटिस जारी किए गए थे। इनमें सोहनचिड़ा गांव की अक्सा मस्जिद के मुतवल्ली अहसान और पंडोली नागल की मदीना मस्जिद के प्रबंधक रिजवान शामिल थे। छलौली स्थित मदरसा दारुस्सलाम के प्रबंधक तौसीफ और अंबेहटा शेखा स्थित मदरसे के मुतवल्ली मुर्तजा को भी नोटिस मिले थे। पहाड़पुर की मस्जिद के मुतवल्ली हाफिज गुलबहार और अंबेहटा शेखां की मस्जिद के मुतवल्ली मोहतशिम भी नोटिस पाने वालों में थे। तहसीलदार कोर्ट ने संबंधित पक्षों से भूमि से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था। इसके बाद मुतवल्लियों और प्रबंधकों ने अपने भू-अभिलेख कोर्ट में दाखिल किए थे। इस प्रकरण में लेखपालों के बयान दर्ज होने के बाद 14 सितंबर को पहली जिरह हुई थी। सोमवार को तहसीलदार कोर्ट में ग्राम समाज के लेखपालों के बयान दोबारा दर्ज कराए गए। यह सुनवाई सरकारी भूमि पर धार्मिक स्थलों के संचालन से संबंधित है। कोर्ट ने अब अगली तिथि पांच अक्तूबर निर्धारित की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed