{"_id":"6abac1f1d6b43d82200a49c6","slug":"cost-of-report-after-treatment-money-demanded-twice-inquiry-ordered-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-184721-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: इलाज के बाद रिपोर्ट की कीमत...दो बार मांगे रुपये, बैठी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: इलाज के बाद रिपोर्ट की कीमत...दो बार मांगे रुपये, बैठी जांच
Tue, 29 Sep 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एक्सरे कराने और रिपोर्ट देने के नाम पर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये न देने पर एक्सरे जमा नहीं किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।
यह मामला तब सामने आया जब जैन बाग निवासी साहिल को 19 अगस्त को झगड़े के बाद ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। आरोप है कि स्टाफ ने रसीद काटने के बाद ट्रामा सेंटर के पिछले गेट के पास 1500 रुपये लिए। उन्हें किसी को न बताने के लिए कहा गया। इसके बाद रात में एक अन्य कर्मचारी ने एक्सरे किया। एक्सरे रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए तीन हजार रुपये और मांगे गए। साहिल ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। बाद में पता चला कि उनका एक्सरे कक्ष में जमा ही नहीं कराया गया था।
साहिल ने 27 अगस्त को ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ से बात की। उन्होंने जिलाधिकारी और प्रमुख अधीक्षक से मामले की शिकायत की। इसके बाद तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई गई। इस टीम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हड्डी रोग विशेषज्ञ और मैट्रन शामिल हैं। टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
-- पहले भी लगते रहे रुपये मांगने के आरोप
जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों से काम कराने के नाम पर रुपये मांगने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। कुछ माह पहले एक मरीज को निजी अस्पताल भेजने के नाम पर जिला अस्पताल से एक महिला स्टाफ कमीशन लेने पहुंची थी। इस मामले में भी जांच बैठी थी। इसमें अभी तक कुछ नहीं हुआ है। स्टाफ को जांच में दोषी भी ठहराया गया था।
-- -- --
मामले में टीम गठित है। जब हमारे पास जांच टीम अपनी रिपोर्ट भेजेगी, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डॉ. रवि प्रकाश, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल