फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers resigned in protest against digital attendance

Saharanpur News: डिजिटल हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने दिया त्यागपत्र

Mon, 15 Jul 2024 04:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 15 Jul 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Teachers resigned in protest against digital attendance
सहारनपुर। डिजिटल हाजिरी का विरोध रुक नहीं रहा है। अब शिक्षकों ने शिक्षण कार्य के अलावा अन्य कार्यों के पद से त्यागपत्र भी देना शुरू कर दिया है। मुजफ्फराबाद ब्लॉक के 18 शिक्षकों ने रविवार को शिक्षक संकुल पद से त्याग पत्र दे दिया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी के नाम लिखे त्याग पत्र में शिक्षकों ने कहा है कि शिक्षकों पर थोपी जा रही डिजिटल हाजिरी के विरोध में वह शिक्षक संकुल पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। ऐसे में उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया जाए। जिन शिक्षकाें ने त्यागपत्र दिया है। उनमें रुपेश पाल, रोहित कुमार, सोनिया, मदन, मनोरमा, धर्मेंद्र कुमार, चरण सिंह, संजय कुमार, संजय सैनी आदि शामिल हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री संजय सैनी ने बताया कि शिक्षक शिक्षण कार्य के अलावा विभाग के अन्य कार्य भी करते हैं, जो अतिरिक्त भार है। डिजिटल हाजिरी के विरोध में शिक्षकों का आक्रोश बढ़ रहा है। अभी शिक्षक संकुल पद से त्यागपत्र दिया है। अगला कदम इससे भी बड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

आज धरना प्रदर्शन करेेंगे शिक्षक
सहारनपुर। शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने भी डिजिटल हाजिरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त मोर्चा ने 15 जुलाई यानी आज दोपहर 2:30 बजे हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर धरने का ऐलान किया है। धरना देने के बाद सभी शिक्षक और कर्मचारी जुलूस के रूप में ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed