{"_id":"5ab6a67a4f1c1b91778b74db","slug":"sucide-by-clerk-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
लिपिक की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में न्यायालय में कार्यरत एक लिपिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने न्यायिक अधिकारी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने पूरे मामले से जिला जज को अवगत कराया है, साथ ही जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
आत्महत्या करने वाला लिपिक प्रमोद पंवार (35) गांव मोहद्दीनपुर निवासी नेत्रपाल का पुत्र था और लिपिक पद पर तैनात था। उसके पिता नेत्रपाल एक वकील के यहां मुंशी हंै। शनिवार सुबह प्रमोद की पत्नी मुकेश अपने 8 वर्षीय बेटे को दवा दिलाने के लिए ट्रेन से बराड़ा गई थी। उसके जाने के बाद प्रमोद ने पत्नी की चुनरी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। नेत्रपाल ने बताया कि सुबह 10 बजे तक भी प्रमोद आफिस नहीं पहुंचा तो उसने प्रमोद को फोन किया। काफी देर तक फोन नहीं उठा तो उसे अनहोनी की आशंका हुई और वह अपने साथी अनूप
सिंह के साथ ऑफिसर्स कालोनी में स्थित उसके आवास पर पहुंच गया। घर का दरवाजा अंदर से बंद था।
उसने काफी आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा नहीं खुला तो उसने किसी प्रकार अंदर जाकर दरवाजा खोला तो पंखे पर प्रमोद फांसी पर लटक रहा था। उसने शोर मचा दिया। मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रमोद के शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने एक अधिकारी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।